फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sixth pass student Contact with Cambodia and Kazakhstan found such a way to earn money Police also surprised

UP: छठवीं पास का ऐसा कारनामा...कंबोडिया और कजाकिस्तान से संपर्क, कमाई का खोजा ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान

Fri, 27 Jun 2025 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 08:35 AM IST
सार

पुलिस ने छठवीं पास ऐसे  युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका संपर्क कंबोडिया और कजाकिस्तान में बैठे साइबर ठगों से है। वो उनको खाते देता था, जिनसे ठगी की जाती थी। 

 

विज्ञापन
sixth pass student Contact with Cambodia and Kazakhstan found such a way to earn money Police also surprised
आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कंबोडिया-कजाकिस्तान में बैठे साइबर ठगों को कोटा (राजस्थान) के रहने वाले छठवीं पास सन्नी मेघवाल ने बैंक खाता उपलब्ध कराया था। इसके बदले में उसे 6 महीने में 3 लाख रुपये कमीशन के रूप में दिए गए। आगरा के डाॅ. रविंद्र भदाैरिया से 21 लाख रुपये की ठगी की रकम उसके ही खाते में जमा कराई गई थी।
विज्ञापन


केस की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। उसके मोबाइल में साइबर ठग गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। इस पर पड़ताल की जा रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 5 महीने पहले पीड़ित डाॅ. रविंद्र भदाैरिया के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया था। इसमें शेयर मार्केट में निवेश की बात कही गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गणित का शिक्षक गिरफ्तार...छात्रा के सामने रखी थी घिनौनी शर्त, मजबूरी में उसने उठाया ये कदम
विज्ञापन
विज्ञापन




 

इसके बाद काॅल करके बताया गया है कि सोना-चांदी और हीरे में बिड लगाने पर 50 फीसदी से अधिक मुनाफा हो जाएगा। उनके राजी होने पर फर्जी एप बनाकर आईडी-पासवर्ड दिए गए। हर दिन रकम बढ़ना दिखाकर रकम जमा करा ली गई। 21 लाख रुपये बंधन बैंक के खाते में जमा कराए गए थे। बाद में रकम वापस नहीं आने पर उन्हें ठगी का पता चल गया। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की।

 

लकड़ी का व्यापार करता है सन्नी
थाना प्रभारी ने बताया कि काॅल कंबोडिया और कजाकिस्तान के नंबर से किए गए थे। हालांकि जिस खाते में रकम गई थी, वो कोटा का निकला। इस पर खाताधारक सन्नी मेघवाल को पकड़ लिया गया। वह 23 साल का है। छठवीं पास है। लकड़ी की दुकान चलाता है। उसके खाते में रकम गई थी। इसके बाद उसे विदेश में बैठे ठगों ने अन्य खातों में ट्रांसफर किया था।

ये भी पढ़ें -  सोशल मीडिया प्रेमियों को शर्म न आई: जिस बच्ची को देह व्यापार में धकेला गया, उसे ही कर डाला बदनाम; केस हुआ दर्ज


 

11 राज्यों के लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें
आरोपी सन्नी ने पुलिस को बताया कि बिहार में बैठे साइबर अपराधियों के सहयोगी ने उसे लालच दिया था। 6 महीने पहले उससे बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड आदि ले लिए गए। इसके बाद जो भी रकम आई, उसका कमीशन मिलता गया। उसे 3 लाख रुपये मिले थे। उसके मोबाइल में विदेशी ठगों के नंबर मिले हैं। इसके अलावा 3 और नामों का पता चला है। खाते में यूपी के साथ ही हरियाणा, पश्चिम बंगाल आदि सहित 11 राज्यों के लोगों के तकरीबन 27 लाख रुपये जमा हुए थे। पीड़ितों ने शिकायतें दर्ज करा रखी हैं।



 

राजस्थान के गांव के युवा ठगी में सक्रिय
आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि साइबर ठग मजदूर और बेरोजगार युवाओं को झांसे में लेते हैं। उनके एजेंट खाते खुलवाने पर एक लाख रुपये से लेकर 50 फीसदी तक कमीशन की बात करते हैं। लालच में आने पर खाते से संबंधित दस्तावेज ले लेते हैं। राजस्थान के बजरंग नगर, थाना जांबा, जिला फिलाैदी के कई युवा इसी तरह से साइबर अपराध में शामिल हैं। इस गांव में पुलिस टीम पहुंची थी। मगर, आरोपी भाग गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed