{"_id":"685df53460868e23e208e316","slug":"social-media-lovers-were-not-ashamed-pain-of-the-girl-who-was-pushed-into-prostitution-has-gone-viral-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया प्रेमियों को शर्म न आई: जिस बच्ची को देह व्यापार में धकेला गया, उसे ही कर डाला बदनाम; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया प्रेमियों को शर्म न आई: जिस बच्ची को देह व्यापार में धकेला गया, उसे ही कर डाला बदनाम; केस हुआ दर्ज
Fri, 27 Jun 2025 07:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Jun 2025 07:04 AM IST
सार
सोशल मीडिया प्रेमियों को इतनी भी शर्म न आई कि जिस बच्ची को देह व्यापार के दलदल में धकेला गया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। उसने अपनी पीड़ा खुद को बचाने के लिए वीडियो को माध्यम से बयां की, लेकिन उसे क्या पता था कि वो और बदनाम हो जाएगी।
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक
- फोटो : freepik
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र में 9 साल की बालिका को खरीदकर देह व्यापार कराने के मामले में सोशल मीडिया साइट एक्स पर वीडियो पोस्ट कर दिया गया। वीडियो में बालिका की पहचान नहीं छिपाई गई। पता चलने पर पुलिस ने आईडी धारक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना सदर में तैनात एसआई शक्ति राठी ने तहरीर दी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बालिका से देह व्यापार कराने के मामले में केस दर्ज है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पांच और के नाम सामने आए हैं। जयपुर के महेंद्र ने बच्ची को आगरा के दंपती को बेचा था। महेंद्र के जेल में बंद होने की जानकारी मिली है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता कारोबार को ऐसे होगा फायदा; यहां समझें
ये भी पढ़ें - UP: जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता कारोबार को ऐसे होगा फायदा; यहां समझें
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, एक्स एकाउंट पर बालिका का वीडियो पोस्ट किया गया। उसकी पहचान भी नहीं छिपाई गई। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 72 याैन अपराध से पीड़ितों की पहचान के खुलासे पर रोक लगाती है। वहीं किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम) की धारा 74 में बच्चों की पहचान उजागर करने पर रोक है। मगर, एक्स पर श्रीकांत उपाध्याय नाम के आईडी धारक ने बालिका की पहचान उजागर कर दी। इस पर दोनों धारा में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: मंदिर में तोड़फोड़...दान पेटी से चोरी, पुलिस ने आधी रात को चोर का किया ऐसा हश्र, ताकि औरों को मिले सबक
ये भी पढ़ें - UP: मंदिर में तोड़फोड़...दान पेटी से चोरी, पुलिस ने आधी रात को चोर का किया ऐसा हश्र, ताकि औरों को मिले सबक
धर्मस्थल में दुष्कर्म की घटना का वीडियो भी हुआ था वायरल
जगदीशपुरा स्थित एक धर्मस्थल में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का पिछले दिनों वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद यह कई सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर वायरल हुआ। अदालत के सख्त रुख के बाद पुलिस ने वायरल करने वाले लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करके 40 लोगों को चिह्नित किया था।
ये भी पढ़ें - Agra: नशे में पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80 फीसदी झुलसा...हालत गंभीर

वीडियो शेयर करने से बचें
साइबर विशेषज्ञ विक्रम सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर चलने वाले किसी आपत्तिजनक वीडियो को शेयर करना घातक हो सकता है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें। मोबाइल पर विभिन्न माध्यमों से मिलने वाले किसी भी तरह के वीडियो को दोस्तों या ग्रुप पर शेयर करने से बचें।