Agra Teacher News: गणित का शिक्षक गिरफ्तार...छात्रा के सामने रखी थी घिनौनी शर्त, मजबूरी में उसने उठाया ये कदम
Agra Teacher Student Case: कोचिंग की छात्रा से उसके ही गणित के शिक्षक ने बॉयफ्रेंड बनाने की गंदी शर्त रख दी। दहशत में आई छात्रा ने परिजनों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Agra Crime News: कोचिंग में छात्रा से छेड़छाड़ के केस में आरोपी शिक्षक पुनीत वशिष्ठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अब पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।
पुनीत वशिष्ठ से पढ़ रही थी कोचिंग
14 वर्षीय छात्रा न्यू आगरा क्षेत्र में रहती है। वह नगला बूढ़ी में पुनीत वशिष्ठ की कोचिंग में पढ़ रही थी। शिक्षक सिकंदरा क्षेत्र के एक स्कूल में गणित पढ़ाता था। आरोप है कि वह पीड़ित छात्रा से छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं आरोपी छात्रा पर दबाव बना रहा था कि वो उसे अपना बॉय फ्रेंड बना ले। इस वजह से छात्रा दहशत में थी। वो काफी समय तक ये सब बर्दाश्त करती रही, लेकिन आरोपी शिक्षक की हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं। इस वजह से उसने पूरी बात परिजनों को बताई।
ये भी पढ़ें - UP: जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा फुटवियर एंड लेदर पार्क, आगरा के जूता कारोबार को ऐसे होगा फायदा; यहां समझें
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
छात्रा के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। वह अविवाहित है। उधर, आरोपी के परिजन ने भी एसीपी से मुलाकात की। कहा कि आरोप निराधार हैं। अन्य छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ कोचिंग स्वामी भी शिक्षक के समर्थन में हैं। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए।
ये भी पढ़ें - UP: मंदिर में तोड़फोड़...दान पेटी से चोरी, पुलिस ने आधी रात को चोर का किया ऐसा हश्र, ताकि औरों को मिले सबक