फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Robbers Who Looted 50 Lakh Silver in Delhi Arrested in Agra While Planning More Thefts

UP: दिल्ली में डकैती, आगरा में दबोचे गए बदमाश; 50 लाख की चांदी सहित छह शातिर गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 10:04 AM IST
सार

दिल्ली के आरके पुरम स्थित ज्वैलर्स की दुकान में 50 लाख रुपये की चांदी लूटने वाले छह बदमाशों को आगरा के डाैकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22.5 किलो चांदी, तमंचा और नकदी बरामद कर गैंगस्टर की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Six Robbers Who Looted 50 Lakh Silver in Delhi Arrested in Agra While Planning More Thefts
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिन बदमाशों ने दिल्ली में सराफ की दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया था, वही आगरा में चोरी की वारदात कर रहे थे। रेकी कर दुकानों को निशाना बना रहे थे। डाैकी पुलिस ने रविवार को अंतरराज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 22 किलो 500 ग्राम चांदी, तमंचा और 17000 रुपये बरामद मिले हैं। बरामद चांदी की कीमत 50 लाख रुपये है।
विज्ञापन


डीपीसी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों को रविवार तड़के 3.45 बजे वाजिदपुर स्थित जंगजीत डिग्री कॉलेज के गेट के पास से पकड़ा। इनमें ग्राम गढ़ी निर्भय, फिरोजाबाद निवासी धर्मवीर, सत्यवीर, रामवीर, अनिल यादव और पिनाहट निवासी मनोज और मेघराज हैं। आरोपियों ने शनिवार को ही दिल्ली में चौहान ज्वैलर्स, आरके पुरम की दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। वह थाना शमसाबाद, निबोहरा, अछनेरा क्षेत्र में रेकी करके घरों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के माल को बेचकर रुपयों को आपस में बांट लेते थे। आरोपी रामवीर पर विभिन्न थानों में 10, मेघराज पर 20 और सत्यवीर पर 14 प्राथमिकी दर्ज हैं। मनोज, धर्मवीर व अनिल यादव पर सात-सात प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन





मेघराज दिल्ली में हलवाई का काम करता था। वहां पर उसने साथियों संग ज्वैलर्स की दुकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से बरामद चांदी की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीमों को 25 हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed