{"_id":"67a793d6892b67b505066abe","slug":"six-players-from-national-college-will-show-their-strength-in-the-state-competition-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-131687-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नेशनल कॉलेज के छह खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नेशनल कॉलेज के छह खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
Sat, 08 Feb 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
मंडल स्तर पर जीत हासिल करने वाले नेशनल कॉलेज के खिलाड़ी पुरस्कार के साथ।
भोगांव। आगरा में खेली गई मंडलीय ग्रामीण युवा कल्याण प्रतियोगिता में नेशनल इंटर के छह खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की। सब जूनियर और सीनियर वर्ग में कॉलेज के छह खिलाड़ी सफल रहे। इन खिलाड़ियों का चयन स्टेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मदन कुमार ने बताया कि ग्रामीण युवा कल्याण प्रतियोगिता के तहत आगरा खेलने गए बैडमिंटन खिलाडि़यों ने विद्यालय का परचम लहराया है। सब जूनियर वर्ग एकल बालक में मैनपुरी के लिए सूर्यांश मिश्रा चैंपियन घोषित किए गए। इसी वर्ग के युगल वर्ग में मैनपुरी की ओर से शोभन सक्सेना और सूर्यांश मिश्रा को विजेता घोषित किया गया।
बालिका वर्ग में कॉलेज की छात्रा समीक्षा शाक्य और नैनशी श्रीवास्तव विजेता रहीं। सीनियर वर्ग में शौर्य वर्धन, दिपांशु श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। प्रशिक्षक ओमकांत दुबे ने बताया कि सफल खिलाड़ी अब अगले चरण में झांसी और अमरोहा खेलने जाएंगे।