{"_id":"650c4a7ae1d7b9e6ff0e9465","slug":"six-months-pregnant-woman-dies-after-falling-on-the-floor-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: 6 माह की गर्भवती फर्श पर फिसली और पेट के बल गिरी, ऐसी मौत देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: 6 माह की गर्भवती फर्श पर फिसली और पेट के बल गिरी, ऐसी मौत देख कांप गए लोग
Thu, 21 Sep 2023 07:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Sep 2023 07:21 PM IST
सार
6 माह की गर्भवती महिला की फर्श पर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर हरचंदपुर में बुधवार की रात एक छह माह की गर्भवती पेट के बल गिर गई। आनन फानन परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। किशनी पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर हरचंदपुर निवासी शिवम की पत्नी शशी देवी छह माह की गर्भवती थी। शिवम ने बताया कि बुधवार की रात पत्नी जाग गई। वह उठकर कुछ कदम ही चली थी कि अचानक पेट के बल गिर गई। चीख पुकार सुनकर परिजन जाग गए। शशी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार न होने के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। लेकिन शशी की जान नहीं बच सकी।
ये भी पढ़ें - Women Reservation Bill: भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव, बोलीं- ये नहीं चाहते पिछड़ी जाति की महिलाएं संसद पहुंचे

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। पति की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। अभी पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - नीलगाय के बच्चे के गले में मौत का फंदा: अजगर ने किया शिकार, जिंदा निगलना चाहता था पर...; जानें आगे क्या हुआ