फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six hundred families facing water problem amid scorching heat in Agra

आगरा: भीषण गर्मी में पानी के लिए जूझ रहे 600 परिवार, लोगों ने लगातार तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन

Mon, 09 May 2022 09:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 May 2022 09:37 PM IST
सार

आगरा में शहीद नगर के लोग तीन दिन से लगातार प्रदर्शन कर पानी मांग रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या दूर करने के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे क्षेत्रीय लोग पानी के लिए दिनभर जूझते रहे।  

विज्ञापन
six hundred families facing water problem amid scorching heat in Agra
जलकल विभाग कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी में भी आगरा के शहीद नगर के लोगों को जब पानी नहीं मिला तो उनके सब्र का बांध टूट गया। सोमवार दोपहर को शहीद नगर के लोगों ने जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से पानी मांगा। शहीद नगर में 600 परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है। एडीए की शहीद नगर योजना में तीन ट्यूबवेल की बोरिंग का पानी नीचे उतर जाने के कारण अशफाकउल्लाह पार्क के पास के लोगों को तीन महीने से पानी नहीं मिल पा रहा। 

विज्ञापन


यहां के लोग तीन दिन से लगातार प्रदर्शन कर पानी मांग रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या दूर करने के लिए कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया। इस पर सोमवार दोपहर में महिलाओं, बच्चों समेत लोग जलकल विभाग कार्यालय पहुंचे और पानी की मांग की। शनिवार को शहीद नगर की महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। रविवार को मटके फोड़कर यहां के लोगों ने पानी की मांग की थी। सोमवार को वह वाटरवर्क्स पहुंचे और नारेबाजी की।

विज्ञापन

गंगाजल की लाइन से जोड़ें

शहीद नगर के अब्दुल हमीद ने कहा कि ट्यूबवेल से भूगर्भ का पानी निकाल रहे हैं जो खारा है। अब जब पानी नीचे उतर गया तो और कितना री-बोर किया जा सकेगा। बेहतर होगा कि गंगाजल की लाइन से जोड़ दिया जाए। यमुना में फेंकने से अच्छा है कि हमारे काम आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूंद-बूंद के लिए परेशान

शहीद नगर के जगदीश चंद्र ने कहा कि ट्यूबवेल हो या गंगाजल, हमें पानी चाहिए। ऐसी भीषण गर्मी में बूंद-बूंद के लिए परेशान हैं, पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। चिलचिलाती धूप में शहीद नगर से पानी मांगने आए, पर अधिकारी लखनऊ चले गए। 

कब तक खरीदें पानी

शहीद नगर के मोहम्मद शाहिद ने कहा कि प्राइवेट टैंकर मंगवाया, तब पानी टंकी में पहुंचा सके। एक दो दिन काम चल जाएगा, पर हम कब तक पैसे देकर पानी खरीदें। गंगाजल की पाइप लाइन से हमारे ट्यूबवेल योजना को जोड़ दिया जाए। इंजीनियर तीन महीने से चक्कर कटवा रहे हैं। 

री-बोर में समय लगेगा, टैंकर पहुंचाएंगे

जलकल के जीएम आरएस यादव ने कहा कि मैंने रविवार और सोमवार को अपने इंजीनियरों को भेजा था। शहीद नगर में तीन ट्यूबवेल का भूगर्भ जलस्तर उतर गया है। ऐसे में वह री-बोर कराने होंगे। इसमें समय लगेगा। तब तक वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर हम टैंकर से पानी भेजेंगे और दूसरे ट्यूबवेल की लाइन जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

जीवनी मंडी, बालूगंज में लीक हुई लाइनें

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के पास यमुना किनारे पानी की 28 इंच व्यास की पाइप लाइन लीक हो गई। कृष्णा कॉलोनी के पीछे यह लाइन हर पखवाड़े लीक हो रही है। इसे जोड़ने के लिए जलकल विभाग के कर्मचारियों ने जो रस्सी लगाई, वह निकाल देने से लीकेज फिर शुरू हो गया, जिसके नीचे यमुना की तलहटी में लाई जा रही गाय भैंसों को नहलाया गया। 

28 इंच की लाइन के लीकेज के कारण जीवनी मंडी, काला महल, पीपलमंडी में पानी का प्रेशर कम रहा, वहीं पूरे दिन सप्लाई के समय पानी बर्बाद होकर यमुना में गिरता रहा। जीवनी मंडी के साथ ही बालूगंज में एसएसपी कार्यालय रोड पर दो जगह पानी की लाइन खोदाई में टूट गई। जलनिगम द्वारा पानी की लाइन बिछाने के काम के दौरान एसएसपी कार्यालय के सामने और चार रहट पर पानी की लाइन टूटी। 

वीर नगर की महिलाओं ने गंगाजल के लिए फोड़े मटके

दयालबाग के वीर नगर की महिलाओं ने भी सोमवर को पानी की मांग करते हुए मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। गंगाजल की आपूर्ति करने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन में महिलाओं ने कहा कि भूगर्भ जल खारा है और खाना बनाने के भी काम नहीं आ रहा। सबमर्सिबल पंप से भी लोग दूर से पानी भरकर ला रहे हैं। चौ. रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी के लिए सुबह शाम परेशान होना पड़ रहा है। गंगाजल की लाइनें बिछी हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed