{"_id":"6564d69ac370ebefec072fe6","slug":"six-day-mission-shakti-awareness-training-session-concludes-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-7852-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छह दिवसीय मिशन शक्ति जागरुकता प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छह दिवसीय मिशन शक्ति जागरुकता प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन
Mon, 27 Nov 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश कौशल विकास के केंद्र बालाजी पैलेस में चल रहे 6 दिवसीय मिशन शक्ति जागरुकता प्रशिक्षण सत्र का सोमवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं और युवतियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने छह दिनाें तक ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त किया। महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारियां दी गईं। जिससे पात्र महिलाएं उसका लाभ ले सकें। सोमवार के समापन सत्र में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार दिया जा रहा है। सुरक्षा के लिए सरकार ने 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबर व प्रत्येक थाना में महिला सुरक्षा केंद्र की व्यवस्था की है। प्रशिक्षिक विजय लक्ष्मी ने कहा कि महिलाएं अपने को सशक्त मनाएं। कार्यक्रम संयोजक व संचालक अभय प्रिय श्रीवास्तव रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विनीता कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा केके सक्सेना, सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक माहेश्वरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।