फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six counterfeit notes caught in Punjab National Bank, case registered

Agra News: पंजाब नेशनल बैंक में पकड़े गए छह जाली नोट, केस दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Six counterfeit notes caught in Punjab National Bank, case registered
मैनपुरी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कानपुर को भेजे गए कैश में जाली नोट भेज दिए गए। आरबीआई ने ये जाली नोट पकड़ लिए। आरबीआई के अधिकारी ओर से एसपी को भेजे गए पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला शहर के क्लब घर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा / कैश चेस्ट से जुड़ा हुआ है। यहां से मार्च में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कानपुर को प्रेषित नकदी में जाली नोट भेज दिए गए। आरबीआई ने जांच में जाली नोट की पहचान कर ली। इसमें सौ रुपये के छह जाली नोट शामिल थे।
विज्ञापन

इसके बाद आरबीआई के प्रबंधक दावा अनुभाग निर्गम, महात्मा गांधी मार्ग कानपुर नगर द्वारा एसपी मैनपुरी को पत्र भेजा गया।था। पत्र के साथ ही संबंधित छह जाली नोट उपलब्ध कराते हुए संबंधित बैंक शाखा के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा था। पत्र के आधार पर एसपी विनोद कुमार ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। मामले की जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed