फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sister Affair With Jija adamant on living together

जीजा से हुआ प्यार: बीमार बहन की देखभाल करते-करते दे बैठी दिल, फिर किया ऐसा कांड...शर्म से पानी-पानी हुए घरवाले

Fri, 15 Nov 2024 08:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 08:50 PM IST
सार

मैनपुरी में जीजा और साली के प्यार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीमार बहन को देखने आई युवती को जीजा से प्यार हो गया। दोनों के बीच संबंध बन गए। अब वो गर्भवती हो गई है, जिसके बाद जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। 
 

विज्ञापन
Sister Affair With Jija adamant on living together
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर में बहन के बीमार होने की खबर मिलने के बाद देखभाल करने आई युवती को जीजा से प्यार हो गया। दोनों के बीच संबंध बन गए। युवती की बहन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब युवती गर्भवती हुई तो घरवालों के सामने पूरी सच्चाई आ गई। युवती के इस कृत्य से घरवाले शर्मसार हैं, तो वहीं अब वो जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। मामला इस कदर बढ़ गया कि बात थाने तक जा पहुंची। अब पुलिस ने दोनों बहनों के न्यायालय मे बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अपरणकर्ता तो पीछे ही पड़ गए...18 दिन में किशोरी का दूसरी बार अपरहण, पुलिस बोली- बेटी को संभालकर रखो
विज्ञापन



 

गर्भवती हो गई युवती 
थाना क्षेत्र के एक गांव में निवासी युवती छह माह पूर्व अपनी बहन की ससुराल बीमार बहन की देखभाल करने के लिए आई थी। बहन की ससुराल में रहने के दौरान युवती को जीजा से प्रेम हो गया। दोनों के बीच संबंध भी बन गए। अब युवती ने जीजा के साथ ही रहने की जिद ठान ली है और विरोध करने पर चौंकाने वाला खुलासा करते हुए खुद को गर्भवती बताया है। उधर पत्नी को जब इस बारे में पता चला कि होश उड़ गए। पति की बेवफाई और बहन कि बेतुकी मांग के आगे बहन खुद को असहज महसूस कर रही है।

ये भी पढ़ें -  दो साल पहले लापता हुई पत्नी: वापस मिली तो पता चला...एक बच्चे की मां और दूसरा गर्भ में, हकीकत जान पति भी शर्मसार

 

थाने पहुंचा मामला
मामला अब थाने तक पहुंच गया है। पुलिस भी इस मामले में कुछ करने की स्थिति में नहीं है। दोनों महिलाओं को बयान के लिए बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी जीजा अभी पुलिस की हिरासत में है। वह भी पत्नी के साथ साली को भी साथ रखने की जिद पर अड़ा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं। आदेश के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत...बिना दुल्हन के लौटी बरात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed