फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl was kidnapped for second time in 18 days in agra up news

UP: अपरणकर्ता तो पीछे ही पड़ गए...18 दिन में किशोरी का दूसरी बार अपरहण, पुलिस बोली- बेटी को संभालकर रखो

Fri, 15 Nov 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 09:45 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में किशोरी का 18 दिन में दो बार अपहरण हुआ। पुलिस अब फिर से किशोरी की तलाश में जुट गई है। इस बार आरोपी किशोरी के भाई की बाइक भी ले गया है।

 

विज्ञापन
girl was kidnapped for second time in 18 days in agra up news
लड़की सांकेतिक - फोटो : Free pic

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना पुलिस की लापरवाही से एक किशोरी का 18 दिन में दो बार अपहरण कर लिया गया। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने पहली बार बेटी को बरामद करने के साथ आरोपी को भी पकड़ा। किशोरी के कोर्ट में बयान नहीं कराए। आरोपी को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना क्षेत्र की महिला ने 29 अक्तूबर को 16 वर्षीय बेटी के अपहरण और आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। कृष्णा बाग, टेढ़ी बगिया निवासी फरमान और मुवीना को नामजद किया। महिला का आरोप है कि बेटी 26 अक्तूबर को घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। 5 नवंबर को पुलिस ने बेटी बरामद कर लिया और साथ में फरमान भी पकड़ा गया। पुलिस ने बेटी उनके सुपुर्द कर दी लेकिन आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन


थाने से छूटने के बाद आरोपी ने बेटी के अपहरण की धमकी दी। बुधवार को वह किशोरी को दोबारा ले गया। इस दाैरान किशोरी के भाई की बाइक भी अपने साथ लेकर चला गया। थाने पर शिकायत करने पर पुलिस उन्हें ही बेटी की देखभाल करने की नसीहत दे रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में स्वयं जाने की बात कही थी। अब फिर से घर से जाने की बात सामने आई है। दोनों की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उठ रहे सवाल
- पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान क्यों नहीं कराए?
- आरोपी पकड़ा गया तो उसे जेल क्यों नहीं भेजा?
- परिजन को धमकी मिल रही थी, फिर कार्रवाई क्यों नहीं की?


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed