{"_id":"6522fc778bb5afa535034c66","slug":"sir-son-is-pressurizing-to-sell-land-for-liquor-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-5734-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी बेटे की करतूत: मजबूर पिता पहुंचा थाने, बोला- बेटा भूल गया सारी मर्यादा, अब तो...; और बिलख उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी बेटे की करतूत: मजबूर पिता पहुंचा थाने, बोला- बेटा भूल गया सारी मर्यादा, अब तो...; और बिलख उठा
Mon, 09 Oct 2023 02:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:19 PM IST
सार
बुजुर्ग पिता अपने ही बेटे की हरकतों से इस कदर परेशान हो गया कि उसकी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। कहा कि साहब शराबी बेटा आए दिन पीटता है। शराब पीने के लिए जमीन बेचने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने एसपी से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
वृद्ध नागरिक
- फोटो : PTI
विस्तार
कासगंज क्षेत्र के ग्राम नमैनी के एक बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे पर शराब के लिए जमीन बेचने का दबाब बनाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ये है मामला
नमैनी गांव निवासी नेत्रपाल सिंह का कहना है कि उसका छोटा बेटा लालू शराब पीने का आदी है। वह आए दिन ही जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर आए दिन गाली गलौज कर मारपीट करता है। 30 सितंबर को भी उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसका बड़ा बेटा उसकी सेवा करता है तो उससे भी वह झगड़ता है। शिकायत थाना पुलिस से की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो नेत्रपाल ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ताज का हाल: करोड़ों खर्च फिर भी घिस गई सीढ़ियां..., हिल रहीं लकड़ियां; जरा संभलकर ही जाएं
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी बेटा के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक: सहकर्मी के गंदे थे इरादे, महिला को नहीं था अंदाजा; होटल के कमरे में जो हुआ...जीते जी मर गई वो