फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no improvement even after spending Rs 12.37 crore on conservation of Taj Mahal

ताज का हाल: करोड़ों खर्च फिर भी घिस गई सीढ़ियां..., हिल रहीं लकड़ियां; जरा संभलकर ही जाएं

Mon, 09 Oct 2023 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 11:48 AM IST
सार

ताजमहल के संरक्षण पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 2019-20 से 21-22 तक 12.37 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद भी यहां का हाल बेहद बुरा है। 
 

विज्ञापन
no improvement even after spending Rs 12.37 crore on conservation of Taj Mahal
ताज का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ताजमहल में मुख्य गुंबद से लेकर सेंट्रल टैंक, रॉयल गेट, शौचालय तक की सीढ़ियां घिस गई हैं। सीढ़ियों के ऊपर लकड़ियां हिल रहीं हैं। कई जगह इनके जोड़ खुल गए हैं। ऐसे में जरा सी चूक पर्यटकों के लिए जानलेवा हो सकती है। ये हाल तब है जब 2019-20 से 21-22 तक संरक्षण के नाम पर 12.37 करोड़ रुपये भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) खर्च कर चुका है।

विज्ञापन


मुख्य गुंबद से उतरते समय सीढ़ियों से फिसल कर शनिवार को इटली के 61 वर्षीय पर्यटक डेनिलो घायल हो गए थे। रविवार को अमर उजाला टीम ने स्मारक में पड़ताल की। रॉयल गेट पर सीढि़यों के पत्थर घिस चुके हैं। यहां खड़े होकर पर्यटक फोटोग्राफी करते हैं। ऐसे में पैर फिसल सकता है। सेंट्रल टैंक पर चारों तरफ पत्थर की सीढ़ियां हैं। पत्थर की इन सीढ़ियों को लकड़ियों से कवर किया है। लकड़ियां हिल रही हैं। उनमें जोड़ों पर गैप आ गया है।
विज्ञापन


चमेली फर्श से मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 22 सीढ़ियां हैं। इनके ऊपर लगी लकड़ियां भी घिस गई हैं। उतरते समय भी 22 सीढ़ियां हैं। जिनमें दो सीढ़ियों की लकड़ियां पर्यटकों के वजन से दब गए हैं। यहां उतरने पर पैर फिसलने का खतरा है। इन्हीं सीढि़यों से फिसलकर शनिवार को इटली का पर्यटक घायल हुआ। मेहमान खाने की तरफ से लौटते समय शौचालय की तरफ जाने वाली लकड़ी की सीढ़ियों पर कीलें निकल आई हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी सीढ़ियों की मरम्मत नहीं की गई। ऐसे में कदम-कदम पर सीढ़ियां पर्यटकों के लिए दुर्घटना की वजह बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: पेट्रोल बनाते हैं सिर्फ 35 रुपये लीटर में, बेचते थे 65 रुपये प्रति लीटर; एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा

हर सप्ताह आते हैं एक लाख से अधिक पर्यटक
ताजमहल पर पर्यटकों का सर्वाधिक दबाव है। हर सप्ताह एक लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। उस दिन टूट-फूट से लेकर सीढ़ियों की मरम्मत होती है। लेकिन, एक लाख से अधिक पर्यटकों के दबाव के कारण दो-तीन दिन में ही लकड़ियां फिर हिलने लगती हैं।


ताज ने 5 साल में कमाएं 250 करोड़
दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल ने पिछले पांच साल में 250 करोड़ रुपये से अधिक कमाए हैं। ऑफलाइन, ऑनलाइन व रात्रि दर्शन की टिकट बिक्री से ताजमहल अन्य स्मारकों के मुकाबले कमाई के मामले में भी सरताज है। 375 साल पुराने इस स्मारक में संरक्षण के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - यूपी: कौन है प्रखर गर्ग? जिसने हाईकोर्ट में बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ देने की लगाई अर्जी

कराई जाएगी मरम्मत
पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि घटना के बाद स्मारक में लगी सभी सीढ़ियों का निरीक्षण कराया है। कुछ सीढ़ियों में बदलाव की जरूरत है। जल्द इस कार्य को कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed