फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silent on Pulwama martyrs, vocal on Valentine's Day

आगरा: पुलवामा शहीदों पर मौन, वैलेंटाइन डे पर मुखर

Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Silent on Pulwama martyrs, vocal on Valentine's Day
एटा। हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को शहीद पार्क में मौन सभा कर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं शहर में जुलूस निकालकर वैलेंटाइन डे का विरोध जताया।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी 2019 को आत्मघाती आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के 40 शहीद जवानों को याद कर वीर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौन रखकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। जिला सहमंत्री शिवांग गुप्ता ने कहा आज के युवाओं को भारतीय सैनिकों को अपना प्रेरणास्रोत बनाना चाहिए। देश के लिए असल हीरो वह ही हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि नवयुवक फिल्मों और फिल्मकारों से दूरी बनाएं, इनसे समाज में वैमनस्यता फैलती है। गीता और रामचरित मानस से सीखो। इसके बाद शहीद पार्क से हाथी गेट तक जुलूस निकालकर वैलेंटाइन डे का विरोध जताया। जिला सहसंयोजक अनुभव गुप्ता ने कहा कि बजरंग दल पूरे शहर में आज रोमियो पर नजर रखने का कार्य करेगा। नगर संयोजक पवन कुमार ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता की उपज वैलेंटाइन डे का बजरंग दल बहिष्कार करता है। इस अवसर पर सौरभ सोलंकी, अवधेश कुशवाहा, रामलखन, अनुराग वशिष्ठ, नीरू यादव, संभव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed