फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sikandra water works down

सिकंदरा वाटरवर्क्स की रात में बिजली गुल, सुबह आधा शहर पानी को तरसा

Fri, 20 Aug 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
sikandra water works down
आगरा। सिकंदरा वाटरवर्क्स की बुधवार रात 11:30 बजे बिजली गुल हो जाने से इसके गंगाजल और एमबीबीआर प्लांट ठप हो गए। बृहस्पतिवार सुबह तक फॉल्ट दूर न हो पाने के कारण आधे शहर को पानी की सप्लाई बृहस्पतिवार सुबह नहीं मिल पाई। दोपहर में बिजली मिलने पर दोनों प्लांट चलाए गए, जिसके बाद शाम को सप्लाई दी गई। हालांकि कुछ जगह टंकियां पूरी न भर पाने के कारण शाम को भी लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन

अगस्त में मई जैसी भीषण गर्मी झेल रहे शहर के लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन परेशानी भरा रहा। बुधवार रात को सिकंदरा वाटरवर्क्स में बिजली फॉल्ट के कारण 144 एमएलडी गंगाजल प्लांट और 144 एमएलडी का ही एमबीबीआर प्लांट बंद हो गया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों से शिकायत के बाद टीम आई लेकिन फॉल्ट ठीक होने में सुबह 4:30 बज गए। प्लांट चालू होने से पहले ही फिर फॉल्ट हो गया और सुबह 7:30 बजे वाटरवर्क्स के दोनों प्लांट चालू हो पाए। इससे आधे शहर में सुबह जलापूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन

दिनभर चला प्लांट व मोटरें, तब भरी टंकियां
बिजली ठप हो जाने से मोटरें बंद हो गई। शोधन नहीं हो पाया तो पंपिंग भी ठप रही। इससे टंकियां नहीं भरी जा सकीं। बिजली मिलने के बाद पूरे दिन दोनों प्लांट चलाए गए और पंपिंग के लिए मोटरें पूरी क्षमता से चलाई गईं। शाम तक अधिकांश जगह ओवरहेड टैंक और भूमिगत जलाशय पानी से भरने का दावा जलकल विभाग के अधिकारियों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसनबस्ती, गोकुलपुरा में शाम को भी नहीं मिला पानी
सिकंदरा वाटरवर्क्स से सुबह तो आधे शहर में संकट बना ही रहा, वहीं शाम को भी बाड़ा चरन सिंह, बेसनबस्ती, गोकुलपुरा, अशोक नगर, आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 16, किशोरपुरा, गढ़ी भदौरिया, बालाजीपुरम में पानी नहीं पहुंच सका। लोहामंडी, नौबस्ता, खतैना क्षेत्रों में शाम को बेहद कम प्रेशर के साथ पानी मिला।
प्रेशर बहुत कम आया
मई-जून की तरह से गर्मी परेशान कर रही है। ऐसे तपते मौसम में सुबह तो पानी मिला नहीं, शाम को भी प्रेशर नहीं था तो टंकी भर नहीं पाए।
-आशीष सक्सेना, सेक्टर 16
वैकल्पिक इंतजाम करें
सिकंदरा वाटरवर्क्स पर हर सप्ताह कोई न कोई बिजली फॉल्ट बताकर सप्लाई नहीं देते। बिजली नहीं तो कोई वैकल्पिक इंतजाम करें, आधा शहर इस वजह से परेशान होता है।
-रतन कुशवाह, बेसनबस्ती
हर त्योहार पर दिक्कत
कोई त्योहार ऐसा नहीं जाता, जब पानी की दिक्कत न होती रही हो। अब रक्षाबंधन आ रहा है तो पहले से ही संकट शुरू हो गया। पड़ोसी भी पानी देते देते परेशान हो चुके हैं।

-धीरेंद्र यादव, बाड़ा चरन सिंह
शाम को पानी दिया गया
वाटरवर्क्स की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाने से दोनों प्लांट नहीं चल सके। इस वजह से सुबह जलापूर्ति नहीं दी जा सकी। टंकियां पूरी नहीं भर पाईं। शाम को पंपिंग स्टेशनों की मोटरें पूरी क्षमता से चलाकर पानी दिया है।
-एस के श्रीवास्तव, सचिव, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed