फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Signs of low flood giving rising water pressure from barrages

बैराजों से बढ़ते पानी का दबाव दे रहा लो फ्लड के संकेत

Mon, 30 Aug 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Signs of low flood giving rising water pressure from barrages
कासगंज। बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी का दबाव कछला गंगानदी में बना हुआ है। नदी में अभी तो सामान्य बाढ़ के हालात हैं। लेकिन बैराजों से बढ़े पानी के दबाव ने लो फ्लड के संकेत दे दिए हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग सतर्क है। विभाग की टीमें जलस्तर पर निगरानी बनाए हुए हैं। बीते 24 घंटों में 5 सेंटीमीटर तक गंगानदी का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन

कछला गंगानदी में जलस्तर कम ज्यादा हो रहा है, लेकिन पिछले चार दिनों से लगातार इसमें बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे नदी में पानी का दबाव बरकरार है। सामान्य फ्लड के हालात कई दिनों से बने हुए हैं। धीमें धीमे गंगानदी में पानी बढ़ता जा रहा है। इससे सामान्य बाढ़ के बाद अब लो फ्लड के संकेत मिलने लगे हैं। कछला गंगा नदी में शनिवार को 163.55 मीटर तक पुल का गेज था। रविवार को यह गेज 163.60 मीटर तक पहुंच गया। हांलाकि सिंचाई विभाग का दावा है कि अभी चिंता और खतरे की कोई बात नहीं है। फिर भी सिंचाई विभाग की टीमें राजस्व टीमों के साथ समन्वय बनाकर जलस्तर की निगरानी में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

कटान पर टीमों ने पाया काबू
कछला गंगानदी का पानी कादरगंज के पास गांव नगला खंदारी के पास कटान कर रहा था। इस पर सिंचाई विभाग ने कटानरोधी कार्य शुरू कराए। दो दिन पहले शुरू हुए काम से पहले दिन ही काफी हद तक कटान पर काबू पा लिया था, लेकिन अब विभाग का दावा है कि कटान पूरी तरह रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 121653 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया।
- 143056 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 91788 क्यूसेक पानी नरौरा से बैराज से छोड़ा गया।
वर्जन-
- गंगा का पानी सामान्य फ्लड के स्तर पर है। हरिद्वार और बिजनौर से पानी का दबाव बढ़ रहा है, लेकिन अभी खतरा नहीं है। फिर भी सिंचाई विभाग की टीमें दिनरात निगरानी में लगी हैं- अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed