फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sidhpura development area becomes overall champion

Agra News: सिढ़पुरा विकास क्षेत्र बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 06 Dec 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sidhpura development area becomes overall champion
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में सहावर ब्लाक के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी, ब्लाॅक को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया।प्रतियोगिता के समापन के मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि खेल का जीवन में काफी महत्व है। खेलों से स्वास्थ्य बेहतर रहता है। जो बच्चे विजेता नहीं बन सके हैं वे मेहनत करें, जिससे वे भी बेहतर खिलाड़ी बन सकें।
विज्ञापन

प्रतियाेगिता में दौड, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। सिढ़पुरा विकास क्षेत्र के बच्चों ने सभी खेलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे इस विकास क्षेत्र को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। वहीं उप विजेता सहावर की टीम रही। कस्तूरबा विद्यालयों में सहावर विद्यालय चैंपियन बना। कासगंज नगर क्षेत्र कस्तूरबा विद्यालय उप विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed