{"_id":"59faf47e4f1c1b7a548ba74d","slug":"shubh-muhurt-for-nomination-in-municipality-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावः पंडितजी के फेर में प्रत्याशी, नामांकन के लिए बताए हैं ये शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावः पंडितजी के फेर में प्रत्याशी, नामांकन के लिए बताए हैं ये शुभ मुहूर्त
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 02 Nov 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में निकाय चुनाव का शोर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अब पार्टियों ने प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल करने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में प्रत्याशी अपनी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
आगरा में नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही पंडितों और ज्योतिषाचार्यों की चांदी हो गई है। प्रत्याशी अपनी जीत के उपाय खोज रहे हैं तो नामांकन दाखिल करने के अलावा अन्य प्रक्रियाओं के लिए शुभ मुहूर्त पूछ रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. हरिकृष्ण पाराशर के मुताबिक पिछले कई दिनों से प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि संपर्क में हैं। एक मेयर पद प्रत्याशी के प्रतिनिधि ने भी मुहूर्त के संबंध में जानकारी की है।
विज्ञापन
तमाम प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो जीत के लिए टोटके भी पूछते हैं। कई ऐसे हैं जो नामांकन के दिन से चुनाव के नतीजे आने तक अपने घर में या मंदिर में दुर्गा सप्तसती और रामायण पाठ कराते हैं।

दिन के अनुसार शुभ मुहूर्त ये
02 नवंबर (गुरुवार)- सर्वार्थ सिद्धि योग है। इस दिन 12 बजे से 3 तीन बजे तक लाभ बेला और शुभ बेला रहेगी।
03 नवंबर (शुक्रवार)- सर्वार्थ सिद्धि योग है। सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक अमृत बेला रहेगी। दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक शुभ बेला रहेगी।
04 नवंबर (शनिवार)- कार्तिक पूर्णिमा का दिन है। इस दिन दोपहर 1.30 बजे 4.30 बजे तक का समय लाभ और अमृत बेला का है।
05 नवंबर (रविवार)- सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक लाभ और अमृत बेला रहेगी। दोपहर 1.30 बजे 2.30 बजे तक शुभ बेला रहेगी।
06 नवंबर (सोमवार)- इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक शुभ बेला है। दोपहर 03 तीन बजे से 4.30 बजे तक लाभ बेला है।