{"_id":"6ac68abf329eb6f204085741","slug":"shrimad-bhagwat-katha-organized-in-agra-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु, प्रभु भक्ति से जुड़ने का दिया भक्तों को संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु, प्रभु भक्ति से जुड़ने का दिया भक्तों को संदेश
Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
भागवत कथा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के जगनेर रोड स्थित सेवा सदन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को संसार रूपी भवसागर से पार पाने का हरि भक्ति ही साधन बताया गया। अंतिम दिन कथा व्यास पं. लोकेश कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण विवाह, जरासंध वध, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का मार्मिक वर्णन किया। कथा व्यास ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि जब सुदामा द्वारका पहुंचे तो देख सुदामा की दयनीय हालत देख भगवान बहुत भावुक हो गए। उन्होंने अपने आंसुओं से सुदामा के पैर पखारे। इस दौरान बेबी, मुकेश चंद्र मित्तल, नवीन मित्तल, श्याम भोजवानी, महेश शर्मा, बृजमोहन गोयल, राजेश कुमार शर्मा, सतीश मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन