{"_id":"63515fb64131051f25181eb8","slug":"shrikrishna-janmsthan-temple-shut-due-to-surya-grahan-2022-on-25-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कपाट रहेंगे इतने समय के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कपाट रहेंगे इतने समय के लिए बंद
Thu, 20 Oct 2022 08:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 08:18 PM IST
सार
25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसके कारण श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कपाट बंद रहेंगे। मंदिर के अधिकारी ने बताया कि मंदिर के कपाट को बाद में श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण-जन्मस्थान पर दिवाली-अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जन्मभूमि पर दीप महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसके कारण श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि दीप महोत्सव का प्रारंभ 23 अक्तूबर को होगा। सायंकाल भगवान श्रीकेशवदेव के सम्मुख पुष्प-रंगोली के मध्य दीपदान का आयोजन होगा। 24 अक्तूबर को श्रीअन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर में दीपदान होगा। 25 अक्तूबर सूर्यग्रहण को लेकर जन्मस्थान के प्रधान पूजाचार्य विन्ध्येश्वरी प्रसाद अवस्थी ने बताया कि प्रात: 4:29 बजे से ग्रहण के सूतक की शुरूआत हो जाएगी। सूर्यग्रहण के मोक्ष होने तक सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें - Mathura: राधारानी कुंड में बही 'दूध की धार', अचानक पानी का रंग हुआ सफेद, श्रद्धालुओं ने बताया चमत्कार