मथुरा में सोशल मीडिया पर राधाकुंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें राधारानी कुंड में श्वेत धारा बहती दिखाई दे रही है। यह वीडियो मंगलवार रात का बताया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में कौतूहल बना हुआ है। कुछ लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं। उनका कहना है कि राधारानी कुंड के पावन जल में अचानक दूध की धारा बही है। इसीलिए पानी का रंग सफेद हो गया। यह राधारानी की ही कृपा है।
बता दें कि अहोई अष्टमी पर सोमवार आधी रात से मंगलवार सुबह तक हजारों श्रद्धालुओं ने राधारानी कुंड में महास्नान किया। पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। इसके बाद मंगलवार की रात 12 बजे कुंड में कुछ श्रद्धालु स्नान कर रहे थे, कुछ घाट पर थे। तभी अचानक कुंड के पानी का रंग सफेद हो गया। लोगों का कहना था कि ऐसा लगा मानो जल में दुग्ध धारा बह रही हो। श्रद्धालुओं ने मोबाइल से श्वेत धारा का वीडियो बना लिया।
2 of 5
राधारानी कुंड का जल हुआ सफेद
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर राधाकुंड का यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को जो भी व्यक्ति देख रहा है, वह अपनी भावना भगवान के प्रति प्रकट कर रहा है। वीडियो में राधारानी कुंड में श्वेत धारा साफ दिखाई दे रही है।
3 of 5
जल का रंग देख श्रद्धालु हैरान
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी अमित गौड़, भोला दुबे, कलाकार हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि यह दुग्ध धारा संगम कुंड के निकट निकली। श्वेत धारा में बहता राधारानी का जल लोग बोतलों में भरकर ले गए।
4 of 5
अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि कुंड से राधारानी का प्राकट्य हुआ था। राधारानी का निवास स्थान भी इस कुंड को माना जाता है। राधारानी कुंड से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है।
5 of 5
राधाकुंड में श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अहोई अष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने राधारानी कुंड में महास्नान किया था। मान्यता है कि अहोई अष्टमी पर निसंतान दंपती इस कुंड में स्नान कर मनौती मांगते हैं।