फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shraddha Paksha 2020 Sanitizers and masks donated to brahmins in mathura

कोरोना काल में बदली परंपरा, श्राद्ध पक्ष में दान किए जा रहे सैनिटाइजर और मास्क

Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shraddha Paksha 2020 Sanitizers and masks donated to brahmins in mathura
सैनिटाइजर और मास्क दान करते लोग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस महामारी ने इंसान की जीवन शैली को बदलकर रख दिया है। इसका असर पुरानी परंपराओं पर भी पड़ा है। तीर्थनगरी वृंदावन में श्राद्ध पक्ष में इसकी बानगी देखने को मिल रही है। श्राद्ध पक्ष में पितरों को संतुष्ट करने के लिए ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देना प्राचीन परंपरा है, लेकिन कोरोना काल में इस परंपरा ने नया रूप ले लिया है। 

विज्ञापन


इस बार श्राद्ध पक्ष में पितरों को संतुष्ट करने के लिए ब्रह्मभोज के बाद दक्षिणा में वस्त्र-अनाज के साथ-साथ सैनिटाइजर और मास्क दिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य कोरोना काल में जन जागरुकता फैलाना है।  
विज्ञापन



ब्राह्मण महासभा संस्थापक सुरेश चंद्र ने कहा कि समय के साथ समाज में परिवर्तन प्रकृति का मूल स्वभाव है। मनुष्य भी इसी समाज का एक हिस्सा है। कभी-कभी भीषण आपदा अथवा अन्य कारणों से प्राचीन परंपराओं में परिवर्तन देखने को मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज और मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव के लिए सावधानी अत्यंत आवश्यक है। इस लिए सभी पदाधिकारी अपने पितरों के भोज के बाद सैनिटाइजर, मास्क आदि दक्षिणा के रूप में प्रदान कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed