फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Show cause notices issued to 15 ration vendors

Agra News: 15 राशन विक्रेताओं को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस

Sun, 21 May 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Show cause notices issued to 15 ration vendors

विज्ञापन
कासगंज। शहर की राशन की दुकानों पर आपूर्ति विभाग ने अभियान चलाकर जांच पड़ताल की। इस जांच पड़ताल में रिकॉर्ड का रखरखाव सही न होने जैसे अनियमितताएं मिलीं। इन अनियमितताओं पर शहरी क्षेत्र के 15 राशन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, साथ ही दुकान निलंबित करने की चेतावनी दी है।
राशन वितरण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम हर्षिता माथुर ने दुकानों के निरीक्षण के निर्देश दिए थे। इस निरीक्षण में जिला आपूर्ति अधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षकों को निरीक्षण के निर्देश दिए। दुकानों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण कराया गया। 15 दुकानों पर वितरण रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर का रखरखाव सही नहीं मिला। राशन वितरण में गड़बड़ी की आशंका होने पर आपूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट बनाकर जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंपी। अनियमितताओं के आधार पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी 15 शहरी दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। अनियमितताओं के संबंध में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

वर्जन-
- 15 राशन विक्रेताओं की दुकानों पर निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आई हैं। अनियमितताओं के संबंध में राशन विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।- संजय कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed