फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shot for chair one injured in mathura

Mathura: कुर्सी के लिए चली गोली, मची भगदड़, एक घायल

Sun, 23 Oct 2022 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 03:01 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया है कि कुर्सी के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद गोली चलाई गई। एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
Shot for chair one injured in mathura
गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव भदनवारा में कुर्सी मांगने को लेकर हुई कहासुनी में एक पक्ष ने गोली चला दी। इससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

आशू सिंह निवासी भदनवारा शुक्रवार देर शाम गांव में अपनी पनीर की दुकान पर था। तभी गांव उसमापुर थाना खुर्जा बुलंदशहर निवासी एक शख्स आया। आरोप है कि ननिहाल आया यह शख्स नशे में था। वह दुकान पर आकर कुर्सी पर बैठ गया। आशू सिंह ने कुर्सी मांगी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने मामला रफा-दफा करा दिया। शनिवार सुबह आशू सिंह दूध लेने जा रहा था। तभी आरोपी ने आशू सिंह से अभद्रता शुरू कर दी। शोर शराबा सुन कर आशू का तयेरा भाई संतोष आ गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें Banke Bihari Temple: ठाकुर बांके बिहारी ने चुकाया साढ़े तीन करोड़ रुपये का आयकर, खाते में जमा हैं 248 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

भाग निकला आरोपी 

इसी बीच आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। गोली संतोष के हाथ में लगी है। ग्रामीणों को आता देख अमित भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया है कि कुर्सी के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद चली गोली संतोष के हाथ में लगी है। घायल संतोष को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed