Banke Bihari Temple: ठाकुर बांके बिहारी ने चुकाया साढ़े तीन करोड़ रुपये का आयकर, खाते में जमा हैं 248 करोड़
वर्ष 2012 में आयकर विभाग ने ठाकुर बांकेबिहारी जी के नाम से मंदिर को नोटिस जारी कर आय को सार्वजनिक करने के लिए कहा था। मंदिर कमेटी ने कोई जवाब नहीं दिया। नोटिस के बाद बांकेबिहारी के नाम से आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी ने भी अपना आयकर चुका दिया है। ठाकुर जी ने साढ़े तीन करोड़ रुपये आयकर के रूप में जमा किया है। इस समय दान के रूप में उनकी मासिक आय चार से पांच करोड़ रुपये है। उनके बैंक खाते में 248 करोड़ रुपये जमा बताए गए हैं।
नोटिस के बाद भरा आयकर रिटर्न
मंदिर प्रबंधन के अनुसार वर्ष 2012 में आयकर विभाग ने ठाकुर बांकेबिहारी जी के नाम से मंदिर को नोटिस जारी कर आय को सार्वजनिक करने के लिए कहा था। मंदिर कमेटी ने कोई जवाब नहीं दिया। नोटिस के बाद बांकेबिहारी के नाम से आयकर रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई, जो दस साल तक चली। पिछले साल दान की वार्षिक धनराशि 20 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।
ये भी पढ़ें - Agra: कोई रंजिश न थी..., चार साल के बच्चे को गोली मारते वक्त नहीं कांपे हाथ, पढ़िए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी
साढ़े तीन करोड़ रुपये का जमा किया आयकर
इसके सापेक्ष सेवार्थ कार्य नहीं हो पाए। ऐसे में बांके बिहारी को वित्तीय वर्ष 2021-2022 की आय पर पिछले सितंबर में साढे़ तीन करोड़ रुपये आयकर के रूप में चुकाने पड़े। मंदिर के प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने बताया कि ठाकुर जी की ओर से मंदिर प्रबंधन द्वारा सितंबर 2022 में साढ़े तीन करोड़ रुपये आयकर जमा किया था।
ये भी पढ़ें - Etah: दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित किशोरी और उसका परिवार दहशत में, बोले- जान का है खतरा