{"_id":"61b23b587c53336c69460ce6","slug":"shopkeepers-protest-outside-the-cantonment-office-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: तहबाजारी शुल्क दोगुना करने पर चाट गली बंद, दुकानदारों ने घेरा छावनी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तहबाजारी शुल्क दोगुना करने पर चाट गली बंद, दुकानदारों ने घेरा छावनी कार्यालय
Thu, 09 Dec 2021 10:52 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:52 PM IST
सार
छावनी परिषद द्वारा तहबाजरी शुल्क दोगुना करने से दुकानदारों में आक्रोश है। इसके विरोध में गुरुवार को सदर की चाट गली और सुल्तानपुरा में दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा।
विज्ञापन
चाट गली में लगा बंदी का बैनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में छावनी परिषद द्वारा छह माह के भीतर तहबाजारी के दाम दोगुना करने के विरोध में बृहस्पतिवार को चाट गली के दुकानदार व फड़ विक्रेताओं ने बाजार बंद करके छावनी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सुल्तानगंज की सब्जी मंडी के आढ़तियों ने भी मंडी बंद कर दी। राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश से मुलाकात करके समस्या बताई।
विज्ञापन
सदर बाजार में चाट गली के दुकानदार संकेत माहेश्वरी व राजेश चौरसिया ने बताया कि छावनी परिषद ने छह माह पहले तहबाजारी शुल्क प्रतिदिन 50 रुपये से 100 रुपये कर दिया था। कोरोना काल के बाद इस वृद्धि से फड़ विक्रेता परेशान थे। अब छावनी ने निजी कंपनी को ठेका दे दिया है। इस कंपनी ने तहबाजारी दोगुनी कर दी।
विज्ञापन
रोज प्रति फड़ 200 रुपये की कटती है रसीद
अब प्रति फड़ प्रतिदिन 200 रुपये की रसीद काटी जाने लगी है। दोगुना वृद्धि का फड़ विक्रेताओं ने विरोध कर दिया। इसी तरह सुल्तानगंज सब्जी मंडी में आढ़तियों से तहबाजारी के 20 रुपये के 50 रुपये कर दिए गए। इसके विरोध में चाट गली का बाजार बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
फड़ विक्रेताओं के साथ दुकानदारों ने भी इस अप्रत्याशित वृद्धि को गलत बताया। दोपहर को छावनी कार्यालय पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दुकानदारों ने राज्य मंत्री से मुलाकात करके समस्या बताई। दुकानदार रविकांत शर्मा, सोमेश शर्मा, पुनीत अग्रवाल, मोहित पंडित शामिल रहे।
छावनी परिषद के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि छावनी के बोर्ड ने निजी कंपनी को तहबाजारी का ठेका दिया है। यह छावनी की आय बढ़ाने के लिए किया गया है।
छावनी परिषद के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि छावनी के बोर्ड ने निजी कंपनी को तहबाजारी का ठेका दिया है। यह छावनी की आय बढ़ाने के लिए किया गया है।