{"_id":"5d4ad4fc8ebc3e6d0b74e17b","slug":"shopkeepers-beaten-the-municipal-corporation-team-for-removing-the-encroachment-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम को दुकानदारों ने पीटा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम को दुकानदारों ने पीटा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस
Wed, 07 Aug 2019 07:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Aug 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एकत्र स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बोदला-लोहामंडी रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ दुकानदारों ने मारपीट कर दी। इस दौरान पुलिस की टीम मूकदर्शक बनी रही। हालांकि, सहायक नगर आयुक्त के कहने पर पुलिस ने दुकानदार को पकड़ कर थाने भेजा। निगम कर्मचारियों की ओर से दुकानदारों के खिलाफ जगदीशपुरा थाने में तहरीर दी गई है।
बुधवार को नगर निगम की टास्क फोर्स बोदला चौराहा पहुंची। यहां से लोहामंडी सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने और दुकानों पर पॉलिथीन की जांच शुरू कर दी। टीम के सदस्यों का कहना है कि वो लोग अतिक्रमण हटा ही रहे थे कि तभी तीन दुकानदार उनके पास पहुंचे और मारपीट कर दी।
जब तक वो कुछ समझ पाते। इससे पहले तीनों मौके से भागने लगे। किसी तरह उनमें से एक को पकड़ लिया गया है। जिसका नाम वेद प्रकाश पुत्र सुरेश चन्द्र कुशवाहा बताया गया है। उसकी बोदला चौराहा पर डेरी की दुकान है। जिसने सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के ड्राइवर अरुण कुमार, टास्क फोर्स के सदस्य अजय सिंह और सौरभ कुमार के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
बोदला चौराहा पर ही नगर निगम के पार्षद की भी दुकान है, दुकान पर आधा किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन जब्त की गई। निगम टीम ने पार्षद से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों से 13 हजार और पॉलिथीन मिलने पर दुकानदारों से 12 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।