फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shoping diwali festivel

शनि पुष्य नक्षत्र में खरीदारी को पहुंचे लोग

Sun, 08 Nov 2020 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
shoping diwali festivel
शहर के एक शोरूम पर साडिय़ां देखते ग्राहक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दिवाली से पहले शनि पुष्य नक्षत्र पर शहर के बाजार में भीड़ देखी गई। शनिवार को लोगों ने बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। बाइकों और सराफा बाजार में लोगों की भीड़ रही। लोगों ने नए काम की शुरुआत की। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए लोगों ने खरीदारी भी की।
विज्ञापन

शनि पुष्य नक्षत्र में किया कार्य शुभमाना जाता है। शनिवार को शहर के बाजारों में भीड़ देखी गई। शोरूम और कपड़ा बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। जिन घरों में अगले कुछ दिनों में शादियां हैं उन घरों के लोगों ने वर और वधू के लिए वस्त्रों की खरीदारी की। शहर के स्टेशन रोड स्थित शोरूमों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

लोगों ने लांचा, लहंगा, डिजाइनर शूट, सिलक की साड़ी आदि की खरीदारी की। लोगों ने सोने और चांदी के आभूषण भी खरीदे। अवधनगर निवासी कृष्णकांत मिश्रा ने भी बाजार पहुंचकर जरूरी सामान की खरीदारी की। उन्होंने बताया कि कपड़े आदि खरीदने थे शुभ नक्षत्र में खरीदने का मौका मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह प्रवेश, भूमिपूजन के भी हुए कार्य
पुष्य नक्षत्र में कई स्थानों में लोगों ने अपने नव निर्मित भवनों में प्रवेश किया। वहीं कई जगह लोगों ने भवन निर्माण के भूमि पूजन किया। कई लोगों ने निर्माण के लिए सामग्री भी खरीदी। लोगों ने पूजा अर्चना के लिए अपने घरों के किनारे पीपल के पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed