फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shooters of Tajnagri won six medals

यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में ताजनगरी के निशानेबाजों ने जीता पांच पदक

Sun, 03 Oct 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shooters of Tajnagri won six medals
आगरा। ताजनगरी के निशानेबाजों ने लखनऊ में हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में एक स्वर्ण, एक रजत और टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

नादरगंज शूटिंग रेंज में हुई चैंपियनशिप में प्रदेशभर के दो हजार से ज्यादा निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। 50 मीटर राइफल प्रोन में नवीन डागर ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल में महिला वर्ग में व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में वैशाली सारस्वत ने रजत पदक अपने नाम किया। 10 मीटर एयर पिस्टल के महिला वर्ग में वैशाली सारस्वत, पूजा वर्मा, मलाइका सिंह ने टीम स्पर्धा के लिए स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। 50 मीटर राइफल प्रोन के पुरुष वर्ग में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनीष कुमार वर्मा, नवीन डागर और समीर डागर ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। महिला वर्ग में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में वैशाली सारस्वत, मलाइका सिंह ने कांस्य और पुरुष वर्ग में 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में वीरेंद्र वर्मा, कुशाग्र चौधरी और प्रभात जैन ने कांस्य पदक जीता। संकल्प शूटिंग रेंज के कोच विक्रांत सिंह तोमर के निर्देशन में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। विक्रांत ने बताया कि अहमदाबाद में 10 से लेकर 30 अक्तूबर तक होने वाली प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed