{"_id":"5f3655b48ebc3e3cfb2b01fa","slug":"shooter-said-before-gun-fire-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गोलीकांड: हमलावर बोला, आज तुझे छोड़ूंगा नहीं, पिस्टल से पांच गोलियां चला दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े गोलीकांड: हमलावर बोला, आज तुझे छोड़ूंगा नहीं, पिस्टल से पांच गोलियां चला दीं
Fri, 14 Aug 2020 02:44 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:44 PM IST
सार
बचने के लिए चारपाई के नीचे घुस गए प्रोफेसर के भाई, तीन गोलियां लगीं
विज्ञापन
पीड़ित हरिशंकर की पत्नी आईसीयू के बाहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरीशंकर सौ फुटा रोड स्थित गली नंबर दो में दोस्त गुड्डू के गोदाम केबाहर चारपाई पर बैठे हुए थे। कुछ और लोग भी थे। तभी बाइक से आए हमलावरों में से एक उतरा और प्रोफेसर के नजदीक जाते ही उसने पिस्टल निकाली। यह देख हरीशंकर चारपाई के नीचे घुस गए। हमलावर ने सिर्फ इतना कहा कि आज तुझे छोड़ूंगा नहीं और दनादन पांच गोलियां चला दीं। तीन हरीशंकर को लगीं। इसकेबाद हमलावर भाग गए।
घटना दोपहर 2:05 बजे हुई। हमलावर लाल रंग की बाइक पर आए थे। दोनों ने हेलमेट लगा रखे थे। बाइक पर पीछे बैठा हमलावर फायर करने के लिए उतरा। वह जैसे ही नजदीक आया, वैसे ही हरीशंकर चारपाई के नीचे घुस गए। वहां और लोग भी थे लेकिन हमलावर का निशाना सिर्फ हरीशंकर पर था।
उसने पिस्टल से पांच गोलियां चला दीं। हरीशंकर के दाहिने पैर में दो और बायें पैर में एक गोली लगीं।
ये भी पढ़ें- खुलासा: 30 हजार की सुपारी लेकर खंदौली के शूटर ने मारी थीं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को गोलियां
विज्ञापन
गोली मारने के बाद हमलावर शाहदरा की ओर भाग गए। पूरे घटनाक्रम को पांच मिनट में अंजाम दिया। इसके दस मिनट बाद घायल को सौ मीटर दूर स्थित निजी अस्पताल में ले गए। घटना की जानकारी के थोड़ी देर बाद ही पुलिस आ गई। पुलिस ने हरीशंकर के साथ मौजूद लोगों से हमलावरों के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए।

पुलिस बूथ से 200 मीटर दूरी पर हुआ हमला
जिस जगह पर घटना हुई, वहां से टेढ़ी बगिया पुलिस बूथ 200 मीटर की दूरी पर है। घटना के समय बूथ पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मगर, हमलावरों को नहीं पकड़ा जा सका। गोली मारने के लिए हमलावर सौ फुटा रोड से 50 मीटर अंदर आए। वह टेढ़ी बगिया की तरफ से गली के अंदर से निकले और सौ फुटा की ओर से भाग गए।
ये भी पढ़ें- मॉर्निंग वॉक के दौरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
सहमे: दहशत में बंद हुआ बाजार
गोलीकांड की घटना के बाद लोग दहशत में आ गए। फायरिंग के समय गली से निकल रहे लोग घरों में छिप गए। बाद में क्षेत्र का बाजार भी बंद हो गया। पुलिस के आने पर एक घंटे बाद ही बाजार खुल सका।
खुलासे के 12 दिन बाद हमला
हरीशंकर के भाई असिस्टेंट प्रोफेसर डा. आरके भारती 28 जून को तड़के घर से टहलने निकले थे। लाल रंग की बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें तीन गोली मारी थीं। वह घायल हो गए थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमलावरों ने उनके भाई हरीशंकर को भी उसी अंदाज में गोली मारी है। इसके बाद आसानी से शाहदरा की तरफ भाग गए थे। पहले भी बदमाश शाहदरा की ओर गए थे। डॉ. आरके भारती की हालत में सुधार हो गया है। एक अगस्त को पुलिस ने डॉ. आरके भारती पर हुए हमले का खुलासा किया था। दो आरोपी नाऊ की सराय, खंदौली निवासी सुरेश बघेल और उसके साथी मोंटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

खुलासे के वक्त पुलिस ने दावा किया था कि सुरेश से हरीशंकर का रुपयों का विवाद था। तगादा करने से सुरेश नाराज था। इसलिए हमला किया था। इस मामले में हरीशंकर वादी हैं। अब उन पर हमला बोला गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक का कहना है कि यह हमला भी सुरेश ने ही कराया है। उसका भाई बॉबी गोली मारकर गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। बॉबी पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने भाई का बदला लेने के लिए हमला किया।
कैमरे में कैद हुए बदमाश
घटना की जानकारी पर आई पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एक कैमरे में बाइक नजर आ गई। बाइक का नंबर नहीं दिख रहा है।