फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe traders made aware about GST reforms

Agra News: जूता व्यापारियों को जीएसटी सुधारों पर किया जागरूक

Sat, 06 Jun 2026 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shoe traders made aware about GST reforms
हींग की मंडी में आगरा shoe फैक्टर्स फ़ेडरेशन के जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम। अमर उजाला - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
आगरा। जीएसटी 2.0 सुधार के प्रति उद्यमियों और करदाताओं को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को हींग की मंडी स्थित आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के कार्यालय में व्यापारी संवाद आयोजित किया गया। महादेव कॉम्प्लेक्स, हींग की मंडी में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी रिटर्न फाइलिंग किए जाने, मोबाइल नंबर, जीएसटी पोर्टल पर अपडेट करने और ई-वे बिल के साथ ई-इनवॉयस की जानकारी दी गई। जीएसटी पंजीयन के नए प्रावधान-14 (ए) के संबंध में बताया गया। व्यापारियों की समस्याओं को भी अधिकारियों ने दूर किया। फेडरेशन अध्यक्ष विजय सामा ने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। इस मौके पर नरेंद्र पुरसनानी, दिलप्रीत सचदेवा, अजय महाजन, संयुक्त आयुक्त जीएसटी चंद्रकांत रल्हन, उपायुक्त विजय बहादुर, सतेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सहायक आयुक्त अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed