{"_id":"67a31e98423c709bed0c1b46","slug":"shocked-to-see-picture-of-agra-gwalior-highway-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे की ये तस्वीर...देखकर चौंक जाएंगे, क्या ऐसी ही होती है स्मार्ट सिटी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे की ये तस्वीर...देखकर चौंक जाएंगे, क्या ऐसी ही होती है स्मार्ट सिटी?
Wed, 05 Feb 2025 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:47 PM IST
सार
आगरा स्मार्ट सिटी का दम भरने के दावे ये तस्वीर खोखले साबित करती है। आगरा-ग्वालियर हाईव से जो भी ताजमहल के इस शहर में प्रवेश करेगा, यहां की हालत देख उसके मन में ये सवाल जरूर उठेगा कि क्या स्मार्ट सिटी ऐसी ही होती है।
विज्ञापन
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर जलभराव और फैली गंदगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर रोहता के पास गंदा पानी भरा हुआ है। इधर से वीआईपी भी गुजरते हैं, लेकिन इस ओर ध्यान किसी का नहीं है। हाईवे पर फैली ये गंदगी आगरा स्मार्ट सिटी की साख पर बट्टा लगा रही है।
दक्षिण भारत की तरफ से ताज नगरी का भ्रमण करने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को शहर में दाखिल होने के साथ ही कीचड़ और जलभराव की तस्वीर देखनी पड़ती है। हाईवे के किनारे पानी की निकासी नहीं होने की वजह से जलभराव की समस्या कई सालों से जस की तस बनी हुई है। इस वजह से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ये समस्या आजकल की नहीं, बल्कि लंबे समय से है। हैरानी की बात तो ये है कि यहां से गुजरने वाले वीआईपी और उच्चाधिकारियों को भी इस गंदगी से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। नगला माकरोल के रहने वाले समाज सेवी रमाकांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है, लेकिन ध्यान किसी ने नहीं दिया।