फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shobhayartra on the occassion of shanidev statue establishment

शनिदेव की मूर्ति स्थापना शोभायात्रा निकाली गई

Sat, 27 Feb 2021 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
shobhayartra on the occassion of shanidev statue  establishment
नगर में शनिदेव महाराज की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा शोभायात्रा शनिवार को भक्तिभाव के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा छर्रा अड्डे बस्ती से शुरू की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बिलराम नहर के मंदिर तक बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा पहुंची। श्रद्धालु शनि महिमा का गायन करते हुए मंदिर तक पहुंचे।
विज्ञापन

फूलों से सजे रथ में छर्रा अड्डा बस्ती से शनि देव की प्रतिमा रखी गई। इसके बाद आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, बच्चे, महिलाएं मौजूद रहे। भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में नाचते नजर आए।
विज्ञापन

शनिदेव के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। शोभायात्रा का समापन मंदिर पर हुआ। जहां शनिदेव की मूर्ति की स्थापना पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराई। यज्ञ, अनुष्ठान आयोजित हुए। मूर्ति स्थापना के बाद महाआरती आयोजित की गई। इसके पश्चात भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम देर सायं तक चलता रहा। बड़ी संख्या में लोग इस दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयोजक मंडल के संजीव मराठा, गोपाल मराठा, दीपक मराठा, चेयरमैन प्रतिनिधि राजवीर साहू, गिरीधारी लाल वार्ष्णेय, अंकुर अग्रवाल, गोपाल माहेश्वरी, दीपू अग्रवाल, मोनू बौहरे, राजबाला माहेश्वरी, रितु माहेश्वरी, ज्योति वर्षा माहेश्वरी, पूनम माहेश्वरी, राखी माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed