फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SHO Suspended in Agra for Defying DCP Orders VIP Duty Row Sparks Action

गजब कर डाला: जिस सिपाही को किया लाइन हाजिर, उससे ही कराई VIP ड्यूटी; थाना प्रभारी निरीक्षक निलंबित

Mon, 23 Feb 2026 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 09:32 AM IST
सार

आगरा पुलिस में तैनात जिस सिपाही को लाइन हाजिर किया गया था, उससे ही वीआईपी ड्यूटी कराई गई। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
SHO Suspended in Agra for Defying DCP Orders VIP Duty Row Sparks Action
सिपाही सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कमिश्नरेट में थानेदारों की मनमानी चल रही है। वह खुद को अधिकारियों से ऊपर समझ रहे हैं मगर इस बार डीसीपी के आदेश की नाफरमानी थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरि को भारी पड़ गई। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि डीसीपी के आदेश के बावजूद लाइन हाजिर सिपाही से वीआईपी ड्यूटी क्यों कराई गई। साथ ही एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बुलडोजर मालिक रईस खां पर फाइनेंस की कुछ किस्तें बकाया थीं। सिपाही सनी मलिक ने फाइनेंसकर्मियों की शह पर रईस को अवैध हिरासत में रखकर 25 हजार रुपये की वसूली की थी। शिकायत मिलने पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने सिपाही सनी मलिक को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए थे। सिपाही को तत्काल लाइन में आमद कराने को कहा गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद सिपाही थाने में ही तैनात रहा। शनिवार को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज के आगरा दौरे के दौरान वीआईपी ड्यूटी चार्ट में उसकी ड्यूटी शिल्पग्राम के सेल्फी पॉइंट तिराहा पर लगा दी गई। यह चार्ट शनिवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आदेश की अवहेलना करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
 

ड्यूटी चार्ट वायरल होने पर उठे सवाल
वीआईपी ड्यूटी चार्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भी सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस के पास रखा गोपनीय पत्र कैसे वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर थाने से संबंधित किसी तरह का गोपनीय पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शाहगंज थाने से वायरल पत्र किसी कर्मचारी की हरकत से ही बाहर आया है। इसके लिए भी जांच कराई जा रही है।

 
विज्ञापन

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक बने राजीव त्यागी
विरेश पाल गिरि के निलंबन के बाद थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक राजीव त्यागी को थाना शाहगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं थाना कमला नगर से थाना पर्यटन भेजे गए योगेश नागर को अब थाना न्यू आगरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उनके खिलाफ एक सटोरिये पर कार्रवाई न करने के मामले में शिकायत की गई थी। इसके बाद उन्हें थाना पर्यटन भेजा गया था। वहीं थाना न्यू आगरा के अपराध निरीक्षक सुबोध कुमार को थाना किरावली का अपराध निरीक्षक बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed