फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal yadav talk about conflict in samajwadi party

सपा में फूट का दर्द आज भी लिए शिवपाल ने अखिलेश को दी ये नसीहत

Thu, 17 Aug 2017 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा/मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा/मथुरा Updated Thu, 17 Aug 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav talk about conflict in samajwadi party
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी में अपनी सियासी जमीन पक्की करने निकल पड़े शिवपाल यादव के मन में समाजवादी परिवार में फूट का दर्द आज भी है। उनका यह दर्द मथुरा और आगरा में सामने आ ही गया। उन्होंने दोनों ही जगह सपा की वर्तमान हालत की एक ही वजह बताई।  
विज्ञापन


मथुरा में यादव महासभा की ओर से निकाली गई भगवान कृष्‍ण की शोभायात्रा में शामिल होने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि अगर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को दरकिनार नहीं किया गया होता तो आज सपा की ये हालत नहीं होती। 
विज्ञापन


इसके बाद आगरा में भी भाजपा की योगी सरकार पर हमला बोलते-बोलते वे सपा के हाल पर आ ही गए। यहां सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर जा रहे नेताओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब तो अखिलेश यादव को अक्ल आ जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि यूपी का विधानचुनाव य‌दि नेताजी (मुलायम सिंह) के नेतृत्व में होता तो आज अखिलेश दोबारा सीएम होते। मुसलमानों का जिक्र करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि इस सरकार में मुसलमान परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed