फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivam Yadav murder case accused arrested after encounter in agra

आगरा: शिवम यादव हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से हुआ घायल

Sat, 29 May 2021 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 02:00 PM IST
सार

एत्माउद्दौला के कालिंदी विहार में शुक्रवार शाम करीब छह बजे शिवम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे फोन करके बुलाने के बाद गोली मारी गई थी। 

विज्ञापन
Shivam Yadav murder case accused arrested after encounter in agra
मुठभेड़ स्थल पर एसपी सिटी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माउद्दौला क्षेत्र में शुक्रवार शाम को युवक की गोली मारकर हत्या कर फरार हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार तड़के आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा है। उसके पैर पर गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया। उसके पास से एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एत्माउद्दौला थाना के कालिंदी विहार में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे शिवम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिवम अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को देखने गया था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में ही शिवम के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे 80 फुटा मार्ग पर बुलाया। इस पर वह चल दिया। उसके साथ मौसेरा भाई प्रिंस और दोस्त अभिषेक भी थे। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- नसनीखेज: आगरा में सरेआम युवक की हत्या, फोन कर बुलाया, फिर मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां क्षेत्र के ही आलोक यादव अपने साथी सोनू जाट, चंद्रसेन, बाबी, टीटू मिल गए। सोनू जाट ने उनके पहुंचते ही हवा में फायर किया। इससे तीनों घबरा गए। सोनू उन्हें धमकाने का प्रयास करने लगा। शिवम ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। तभी सोनू सामने आ गया। उसने स्टेयरिंग पर बैठे शिवम के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। 

पुलिस ने पूरी रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। एत्माउद्दौला क्षेत्र में निवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक पर आते देख चंद्रसेन और उसके साथी को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में चंद्रसेन के पैर में गोली लगी और वो बाइक समेत गिर गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed