फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murdered outside the hospital in agra

सनसनीखेज: आगरा में सरेआम युवक की हत्या, फोन कर बुलाया, फिर मारी गोली

Sat, 29 May 2021 01:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 May 2021 01:06 AM IST
सार

आगरा में सरेआम एक युवक की हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम को हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
young man murdered outside the hospital in agra
शिवम यादव का फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार स्थित 80 फुटा मार्ग पर कांशीराम आवास योजना के पास शुक्रवार शाम को युवक शिवम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिवम को एक परिचित ने फोन करके बुलाया। वह अपनी मौसी के बेटे और दोस्त के साथ कार से पहुंचा था। 

विज्ञापन


इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। जब तक उसे अस्पताल ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आपसी विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


आरबी डिग्री कॉलेज के पास, कालिंदी विहार निवासी शिवम (20) पुत्र जितेंद्र सिंह यादव की मौसी एत्माद्दौला क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार शाम को तकरीबन सात बजे शिवम यादव अपनी ईको गाड़ी से मौसेरे भाई प्रिंस के साथ अस्पताल आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

young man murdered outside the hospital in agra
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में ही शिवम के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे 80 फुटा मार्ग पर बुलाया। इस पर वह चल दिया। उसके साथ मौसेरा भाई प्रिंस और दोस्त अभिषेक भी थे। वहां क्षेत्र के ही आलोक यादव अपने साथी सोनू जाट, चंद्रसेन, बाबी, टीटू मिल गए। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, प्रिंस और अभिषेक ने पुलिस को बताया कि सोनू जाट ने उनके पहुंचते ही हवा में फायर किया। इससे तीनों घबरा गए। सोनू उन्हें धमकाने का प्रयास करने लगा। शिवम ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। तभी सोनू सामने आ गया।

उसने स्टेयरिंग पर बैठे शिवम के सीने पर गोली मार दी। वह घायल हो गया। गोली मारने के बाद आरोपी भागने लगे। जाते समय आरोपियों ने दो से तीन फायर और किए। घटना के बाद लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई। घायल शिवम को अस्पताल लेकर आए, तब तक उसकी मौत हो गई।

जमानत पर बाहर है आरोपी आलोक 
एसपी सिटी ने बताया कि कालिंदी विहार निवासी आलोक यादव रंगबाज है। पूर्व में जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर है। आलोक एटा से तमंचे लेकर आता है। आगरा में बेचा करता है। सोनू भी अपराधी किस्म का है। शिवम भी मारपीट के मामले में पकड़ा गया था। उसे जेल भेजा गया था। 

परिचित ने फोन करके बुलाया
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि शिवम को एक दोस्त ने फोन करके बुलाया था। उसका नाम निमेश है, जिस समय शिवम को गोली मारी गई, उस समय निमेश भी मौजूद था। अब पुलिस उसकी संलिप्तता के बारे में पता कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम 
बेटे की हत्या की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में परिजन आ गए। बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को किसी तरह लोग संभाल रहे थे। शिवम का एक भाई और है। 

एक युवती से दोस्ती को लेकर विवाद की बात 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि शिवम की एक युवती से दोस्ती है। शिवम कुछ समय पहले एक मामले में जेल गया था। इस पर युवती से दोस्ती टूट गई। युवती की दोस्ती सोनू जाट से हो गई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि अभी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed