फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shiva mantras resonated for a month; Sawan festival concludes.

Agra News: एक माह तक गूंजे शिव मंत्र, सावन महोत्सव का समापन

Sat, 29 Aug 2026 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shiva mantras resonated for a month; Sawan festival concludes.
बटेश्वर मुख्य मंदिर मे हवन मे पूर्ण आहुति देते पत्नी सुनीता देवी के साथ मुख्य पुजारी जयप्रकाश ग - फोटो : Samvad
बटेश्वर। प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर में 30 जुलाई से शुरू हुआ 27वें वार्षिक धार्मिक महोत्सव का शुक्रवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर में आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी और वाराणसी से पधारे आचार्यों के सानिध्य में भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन

हवन की पूर्णाहुति के साथ ही ब्रह्मलाल मंदिर के मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी और उनकी पत्नी सुनीता गोस्वामी ने मुख्य आचार्यों की उपस्थिति में अंतिम रुद्राभिषेक किया। एक महीने तक चले इस धार्मिक महोत्सव के दौरान यमुना किनारे स्थित श्री गोकुलनाथ, भूतेश्वर, नीलकंठेश्वर, मोटेश्वर, रामेश्वर, नर्मदेश्वर और गौरीशंकर समेत सभी 41 मंदिरों में प्रतिदिन सुबह दुग्धाभिषेक, रुद्राभिषेक, दीपदान और महाआरती का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में आकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed