फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shine and craze of taj down fall

चमक खो रहा ताज, घट रहे सैलानी

Thu, 22 Oct 2015 02:25 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ
अमित कुलश्रेष्ठ Updated Thu, 22 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
shine and craze of taj down fall
यूरोप में मंदी और देश में सबसे महंगी ताज की टिकट होने का बुरा असर ताजमहल के कद्रदानों पर पड़ा है। लगातार तीसरे साल ताज के दीदार के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। देश में जनवरी से सितंबर तक जहां 11.3 फीसदी विदेशी पर्यटक बढ़े हैं, वहीं ताजमहल पर इसी अवधि में 9 फीसदी पर्यटक कम पहुंचे। हेरिटेज आर्क, गोल्डन ट्राएंगल के प्रचार के बाद भी बुनियादी सुविधाओं में कमी और बेहद महंगी टिकट को पर्यटकों की संख्या घटने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


ताजमहल पर एक ओर तो पर्यटकों में कमी आई है, वहीं पर्यटन मंत्रालय इस मुश्किल भरे वक्त में ताज सहित देश भर के स्मारकों की टिकट दो से तीन गुना कर रहा है। विदेशी पर्यटकों की टिकट दर 250 से बढ़ाकर 750 रुपये की जा रही है तो भारतीय पर्यटकों को 10 की जगह 30 रुपये की टिकट खरीदनी होगी। ताजमहल पर टोल टैक्स के कारण 500 रुपये राज्य सरकार वसूलती है। इस तरह अभी ताज का टिकट 750 रुपये का है जो एक नवंबर के बाद 1250 रुपये का हो जाएगा।
विज्ञापन


इस साल 4.38 लाख ही पहुंचे हैं ताज
पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से सितंबर तक देश में 53.60 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे। इसमें से ताजमहल तक सिर्फ 4.38 लाख ही पहुंचे। बीते साल से ताज पर करीब 20 फीसदी सैलानियों की कमी आई है। नए सीजन के सितंबर में ही 5.40 लाख पर्यटक देश में आए, लेकिन ताज पर महज 43,034 ही पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कितने पर्यटक पहुंचे

यूरोप के कई देश संकट में हैं। पश्चिम एशिया में हालात खराब हैं। ऐसे वक्त में टिकट दर कम करनी चाहिए थी, लेकिन मंत्रालय टिकट बढ़ा रहा है। ताजमहल और आगरा में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली की माउथ पब्लिसिटी अब बुरा असर डाल रही है।
राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed