फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shardiya navratri 2020 vehicles booking for Navratri in agra

Navratri 2020: ऑटोमोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार, नवरात्र के लिए बुक हो गए 1900 वाहन

Sun, 11 Oct 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2020 vehicles booking for Navratri in agra
ऑटोमोबाइल बाजार में उछाल - फोटो : अमर उजाला

नवरात्र में फर्राटा भरने के लिए आगरा का ऑटोमोबाइल बाजार तैयार है। अब तक 1900 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार 2600 वाहन बिक सकते हैं। इसे देखते हुए कंपनियों ने कार और बाइक के नए मॉडल बाजार में उतार दिए हैं। सबसे ज्यादा मांग तेज रफ्तार बाइक की है।

विज्ञापन


कारों में अभी भी पेट्रोल कार ही पहली पसंद बनी हुई है। कारोबारियों ने बताया कि बुकिंग में 80 फीसदी पेट्रोल और 20 फीसदी डीजल कार हैं। इसके अलावा 150 सीसी से कम के स्कूटर और बाइक की बुकिंग ज्यादा है। युवाओं में तेज रफ्तार के साथ स्टाइलिश बाइक का आकर्षण है। 
विज्ञापन



हालांकि पिछले साल के मुकाबले बुकिंग दस फीसदी कम है लेकिन लॉकडाउन के झटके के बाद आ रहे ग्राहक नई उम्मीद जगा रहे हैं। 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी के साथ त्योहारी और सहालग की खरीदारी की भी शुरुआत हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'छूट भी मिल रही है'
आगरा ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष मयूर बसंल ने कहा कि नवरात्र को लेकर शहरभर से 2600 वाहन की डिलीवरी होने की उम्मीद है। अब तक दोपहिया और चारपहिया मिलाकर करीब 1900 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। कंपनियां 15 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक की छूट मुहैया करा रही हैं। 

'बाजार सामान्य हो रहा'
कारोबारी रमेश अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से ही ऑटोमोबाइल बाजार सामान्य हो रहा है। संक्रमण को देखते हुए लोग खुद के वाहन से चलना ही पसंद कर रहे हैं। उम्मीद है कि नवरात्र में पिछले साल जैसा ही कारोबार रहेगा। 

'पूरे बाजार में ही रौनक लौटी है'
कारोबारी राजेश पिप्पल ने कहा कि सिर्फ ऑटोमोबाइल सेक्टर ही नहीं, पूरे बाजार में रौनक लौटी है। सभी कारोबार एक -दूसरे से जुड़े हैं। नवरात्र पर वाहन खरीद का खास महत्व है, इसलिए कार और बाइक की बुकिंग तेजी से हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed