फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sharda taj mairathain will be held like mumbai mairathan

मुंबई मैराथन की तर्ज पर होगी शारदा ताज मैराथन

Sat, 13 Feb 2016 01:11 AM IST
sharda taj mairathain will be held like mumbai mairathan
sharda taj mairathain will be held like mumbai mairathan Updated Sat, 13 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
sharda taj mairathain will be held like mumbai mairathan
शारदा ताज मैराथन में करीब पैंतीस हजार धावक शहर की सड़कों पर दौड़ेंगे। पुलिस प्रशासन ने मैराथन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जाने माने धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर और पुलिस महानिरीक्षक डीसी मिश्रा ने ताज महोत्सव के कर्टेन रेजर के रूप में होने वाली मैराथन के ऐतिहासिक स्वरूप लेने पर खुशी जताई।
विज्ञापन

शारदा ग्रुप के निदेशक वाईके गुप्ता ने बताया कि शारदा ताज मैराथन को मुंबई मैराथन की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए उनकी टीम मुंबई मैराथन का जायजा लेने मुंबई गई थी। मैराथन को शहर के 72 संगठनों और स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग मिला। 21 किलोमीटर की मैराथन के स्वरूप के बारे में बताया जा चुका है। इसमें कीनिया, बंगलुरु, पुणे, हैदराबाद तक से धावक आ रहे हैं। मैराथन मार्ग में 35 से अधिक संगठन अपने स्टाल लगाकर धावकों की हौसला अफजाई करेंगे। मेडिकल सुविधाओं के लिए आईएमए और प्रशासन की तीन दर्जन से अधिक एंबुलेंस रहेंगी। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दौड़ को ऐतिहासिक बनाने के लिए काम कर रही है। आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष पूरन डाबर ने बताया कि हमने पहले ही दौर में मुंबई मैराथन को पीछे छोड़ने की ठानी है। मैराथन के विजेताओं को पांच लाख रुपये के पुरस्कार बांटे जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय 30 और तीसरा प्राइज 20 हजार रुपये का है। तीन हजार प्रतिभागियों को मेडल्स दिए जाएंगे। राहुल पालीवाल ने बताया कि दौड़ की निष्पक्षता के लिए चेक प्वाइंट्स बनाए गए हैं। रेस मैनेजमेंट टीम भी गठित की गई है। इनके आगे एक पुलिस क्षेत्राधिकारी रहेंगे। आगरा इन्फील्डर्स क्लब के राइडर भी सहयोग कर रहे हैं। प्रोफेसर वीके शर्मा ने आयोजन से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की वार्निंग जिप्सी मैराथन के सबसे आगे और टेल पर चलेंगी। जहां से मैराथन आगे बढ़ेगी, ट्रैफिक को सुचारु करवाया जाएगा।  क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार, लदानी ग्रुप के गुलाब लदानी, केसी जैन, रमेश बाधवा, मलकीत सिंह, उमेश शर्मा, एसकेेस राठौर, दर्पण आनंद, मनीष गुप्ता, मयंक प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये होंगे मैराथन के संदेश
पर्यटन दिवस पर आयोजित मैराथन में प्रोटेक्ट हेरिटेज, गो ग्रीन, यमुना बचाओ, रेस्पेक्ट एज, रेस्पेक्ट वीमेन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश दिए जाएंगे। मैराथन में नेत्रहीन और टीयर्स के बच्चे भी प्रतिभाग करेंगे। ढाई हजार से अधिक महिलाएं भी इसका हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की वार्निंग कार चलेंगी
-पांच जोन में बांटा मैराथन मार्ग
-ढाई हजार कांस्टेबिल
-200 ट्रैफिक कांस्टेबिल
-50 टीएसआई
-200 होमगार्ड्स
-150 -स्पोर्ट्स आफिसर
-500- शारदा ग्रुप के वॉलिंटियर्स
-एकलव्य स्टेडियम में 25 बैड का रिकवरी सेंटर
-मैराथन मार्ग पर अस्थायी शौचालय
-मार्ग पर पानी, ग्लूकोज और स्पोंज की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed