{"_id":"6192aaabbf42c8ac9c6edd3d6a6c8f08","slug":"shahan-increased-value-of-agra-in-malaysia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहान ने मलेशिया में बढ़ाया आगरा का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहान ने मलेशिया में बढ़ाया आगरा का मान
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहान अली मोहसिन के जज्बे की बदौलत भारत देश रोटेक्स एशिया इनविटेशन कार्टिंग चैलेंज में चार साल बाद विजेता के पायदान तक पहुंचा है। 10 वर्षीय बालक की असाधारण प्रतिभा ने पूरे देश के साथ शहर का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने चैलेंज में तीसरा स्थान पाया है। इससे पहले देश के दो ही कार्टर प्रथम तीन विजेताओं में जगह बना पाए थे।
शाहान अली के पिता शाहरू मोहसिन ने बताया कि 24 और 25 जनवरी को क्वालालांपुर (मलेशिया) रोटेक्स एशिया इन्विटेशन कार्टिंग चैलेंज संपन्न हुआ। यह साल में एक बार होती है। इसमें चार कैटेगरी में एशिया के 90 ड्राइवरों ने हिस्सा लिया। माइक्रोमैक्स कैटेगरी (8 से 12 वर्ष) में शाहान को मिलाकर कुल 24 कार्टर थे। भारत से कुल तीन कार्टर शामिल हुए। शाहान चौथी बार इस रेस का हिस्सा बने और पोडियम प्राप्त करने में सफलता हासिल की। उन्होंने इस बार नई टीम आईएस रेसिंग, मलेशिया की ओर से हिस्सा लिया।
19वें से लेकर तीसरे स्थान तक का सफर
आगरा। क्वालिफाइंग राउंड में इंजन में तकनीकी खराबी आने से शाहान को 19 वां स्थान मिला। इससे हीट वन में उनको 19वें स्थान से स्टार्ट करना पड़ा। 10 लैप में 13 ड्राइवरों को ओवरटेक कर छठा स्थान प्राप्त किया। दूसरी हीट भी 19वें स्थान से शुरू किया और 15वें नंबर खत्म किया। दोनों के अंकों के आधार पर प्री फाइनल में नौवें स्थान से स्टार्ट मिला। जिसमें शाहान ने छह को ओवरटेक कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल में तीसरे नंबर से स्टार्ट किया। पहले लैप में दूसरे स्थान पर पहुंच गए, 10वें लैप तक वह चौथे नंबर पर खिसक गए। 14वें लैप में शाहान फिर से तीसरे स्थान पर आ गए और 15 लैप के समापन तक उसको बरकरार रखा। पहले स्थान इंडोनेशिया, दूसरे पर मलेशिया के कार्टर रहे। शाहान ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
चैंपियनशिप का पहला राउंड 14-15 मार्च को
एशियन कार्टिंग चैंपियनशिप का पहला राउंड 14-15 मार्च को क्वालालांपुर में होगा। छह राउंड के बाद चैंपियनशिप का निर्णय होगा। शाहान को माइक्रोमैक्स कैटेगरी में जेके टायर इंडियन नेशनल कार्टिंग 2015 का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वर्ष 2014 में वह तीसरे स्थान पर रहे थे।