फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexually exploited for four years on the pretext of marriage

Agra News: शादी का झांसा देकर चार साल तक किया यौन शोषण

Fri, 04 Oct 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sexually exploited for four years on the pretext of marriage
मैनपुरी। शादी तय होने के बाद आरोपी चार साल तक झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा। नौकरी लगने के नाम पर दो लाख रुपये भी ले लिए गए। अब युवक व परिजन शादी करने से मना कर रहे हैं। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि चार वर्ष पूर्व वह चचेरी बहन के यहां शादी समारोह में कुरावली गई थी। शादी में ही जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले एक परिवार ने उन्हें पसंद किया और अपने बेटे की शादी करने की बात कही। परिजन राजी हो गए और युवक के साथ शादी की बात तय हो गई। इसके बाद युवक का उनके घर पर आना जाना हो गया।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। हाल ही में पुलिस भर्ती के दौरान ससुराल पक्ष के लोग आए और कहा कि युवक की नौकरी लग रही है। यह बात कह कर दो लाख रुपये भी ले गए। अब युवक व उसके परिजन ने शादी करने से मना कर दिया है। आरोपी ने उसके साथ चार साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया है। एसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed