फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Harassment With Girl Hindu Sangathan Protests Crime News

आगराः युवती ने लगाया शोषण का आरोप, हिंदूवादी संगठनों ने किया चौकी पर हंगामा

Wed, 09 Sep 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 12:13 AM IST
सार

युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले आगरा आई थी। एक कंपनी में काम करती है। तभी उसकी मुलाकात बोदला के युवक से
हुई, उसने दोस्ती कर ली। युवक दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। इसके बाद युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया।

विज्ञापन
Sexual Harassment With Girl Hindu Sangathan Protests Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही कन्नौज की युवती ने एक युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि युवक पहले से शादीशुदा है।
विज्ञापन


चार दिन पहले अपने दोस्तों के सामने रास्ते में पकड़ लिया। इसके बाद छेड़छाड़ की। विरोध पर तेजाब से झुलसाने की धमकी दी है। मामले की जानकारी पर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की, इससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन

 
युवती ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले आगरा आई थी। एक कंपनी में काम करती है। तभी उसकी मुलाकात बोदला के युवक से हुई, उसने दोस्ती कर ली। युवक दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। इसके बाद युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता। पिछले दिनों युवती को पता चला कि युवक शादीशुदा है। दो शादी कर चुका है। अब उस पर भी दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले अपने दोस्तों के सामने पकड़ लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए, मंगलवार को पीड़िता घर से निकली। वह तनाव में थी। आत्महत्या की कहने लगी। तभी कुछ लोगों ने उसे देख लिया। उससे पूछताछ की। जानकारी पर विश्व हिंदू परिषद के सुनील पाराशर, करन गर्ग आदि पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

सुनील पाराशर ने बताया कि युवती को पहले जगदीशपुरा लेकर गए। वहां से थाना सिकंदरा भेज दिया गया, बाद में हरीपर्वत। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed