फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual assault with Woman at Jharana Nala Jangal

शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 31 Jan 2020 10:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault with Woman at Jharana Nala Jangal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला क्षेत्र में झरना नाला के जंगल में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि फिरोजाबाद के एक युवक ने शादी का वायदा कर महिला से दोस्ती की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार से झरना नाला के जंगल में ले गया, जहां दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला क्षेत्र की महिला के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बच्चे हैं। एक  साल पहले महिला बिजलीघर गई थी। तभी उसकी मुलाकात पचोखरा, फिरोजाबाद निवासी छोटू उपाध्याय से हो गई। छोटू ने उससे बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद घर आने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि छोटू ने शादी का वायदा किया। इसके बाद दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को शाम तकरीबन साढ़े सात बजे छोटू ने फोन करके बुलाया। सौ फुटा रोड से कार में उसे ले गया। उसके दो साथी भी आए थे। झरना नाला के जंगल में कार रोक दी।

इसके बाद छोटू ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शाहदरा पर छोड़कर चला गया। शादी करने से भी इंकार कर दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। इसके बाद थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

फिरोजाबाद गई टीम
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि महिला आरोपी छोटू के घर के बारे में कुछ नहीं जानती है। अक्सर वह उससे घर आकर ही मिलता था। पुलिस टीम फिरोजाबाद में है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed