{"_id":"5f16c8e52dbcee5b121abe77","slug":"sexual-assault-with-girl-picture-virul-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में कथा सीखने आई युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर फोटो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में कथा सीखने आई युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर फोटो किए वायरल
Tue, 21 Jul 2020 04:23 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:23 PM IST
सार
- बगैर माता-पिता की है युवती
- एक वर्ष से दे रहा था शादी का झांसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में डेढ़ वर्ष पहले मध्य प्रदेश से कथा सीखने वृंदावन आई युवती से एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब शादी से इनकार करते हुए फेसबुक पर युवती के आपत्तिजनक फोटो भी वायरल कर दिए हैं। पीड़िता ने इसकी तहरीर वृंदावन कोतवाली को दी है।
मंगलवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले वह वृंदावन में कथा सीखने आई थी। इस दुनिया में अब उसके माता-पिता नहीं है। यहां उसकी मुलाकात रमणरेती क्षेत्र में एक युवक से हुई थी।
ये भी पढ़ें- बेटे के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म, एसएसपी से शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा
विज्ञापन
शादी का भरोसा देकर युवक ने उससे संबंध बना लिए। कुछ समय पहले उसे जानकारी हुई कि युवक के संबंध एक अन्य महिला से भी हैं। इस पर महिला और युवक उसे धमकियां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शर्मनाकः युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, दवा खिलाकर कराया गर्भपात
एक सप्ताह पहले उसकी फेसबुक आईडी से युवक ने कुछ आपत्तिजनक फोटो भी वायरल कर दिए हैं। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
दुष्कर्म पीड़िता ने अल्पसंख्यक व मानवाधिकार आयोग को भेजी शिकायत
थाना मांट क्षेत्र के एक गांव में 25 जून को शौच को गई युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता ने अल्पसंख्यक व मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी है। बता दें कि विगत 25 जून की शाम खेतों की ओर शौच के लिए गई युवती को ज्वार के खेत में खींच कर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था।
मांट पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोर्ट में पीड़िता ने बयान दर्ज कराते हुए अपने साथ दुष्कर्म होने एवं घटना में आरोपी युवक के साथ एक और युवक के शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मांट पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट न होकर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग को पीड़िता ने शिकायत भेजी है।