{"_id":"5ee5d0f89688d50d4c7bc602","slug":"sexual-assault-with-14-year-old-girl-abortion-by-drug-fed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, दवा खिलाकर कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, दवा खिलाकर कराया गर्भपात
Sun, 14 Jun 2020 06:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 14 Jun 2020 06:01 PM IST
सार
सात महीने पहले खाना बनाने के लिए किशोरी को अपने साथ सेवला ले गया था युवक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मलपुरा क्षेत्र के एक गांव के युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर शुक्रवार की रात उसे गर्भपात की गोली खिला दी। रात में ही गर्भपात होने के साथ किशोरी की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी खेरागढ़, मलपुरा पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
आरोपी युवक और किशोरी के घर आमने-सामने हैं। लेकिन युवक इन दिनों सेवला गांव में रिश्तेदार के घर रहता है। परिजनों का आरोप है कि करीब सात महीने पहले युवक उनके घर आया। उसने बताया कि पत्नी के चोट लग गई है। वह खाना बनाने के लिए किशोरी को अपने साथ सेवला ले गया।
वहीं युवक ने उसके साथ दो दिन दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर घरवालों की हत्या की धमकी दी। वापस आने पर डर के कारण किशोरी चुप रही। दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई। पता लगने पर शुक्रवार रात को युवक ने उसको गर्भपात की गोली खिला दी।
विज्ञापन
आगराः बालिका से दुष्कर्म, छात्रा को बाइक पर खींचा, आधी आबादी पर हुए जुल्म से आक्रोश
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया। इसके बाद किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी घरवालों को दी। इस पर पुलिस में शिकायत की गई। क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ प्रदीप कुमार ने बताया है कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।