{"_id":"614bee8b8ebc3efd17663cd0","slug":"sexual-assault-with-girl-in-bus-at-yamuna-exressway-investigation-of-clothes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: बस में बेटी से दुष्कर्म मां से छेड़छाड़ प्रकरण, हर पहलू पर बारीक जांच, आगरा में होगा किशोरी के कपड़ों का फोरेंसिक टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: बस में बेटी से दुष्कर्म मां से छेड़छाड़ प्रकरण, हर पहलू पर बारीक जांच, आगरा में होगा किशोरी के कपड़ों का फोरेंसिक टेस्ट
Thu, 23 Sep 2021 08:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 23 Sep 2021 08:33 AM IST
सार
स्लीपर बस में एक किशोरी और उसकी मां के साथ हुई घटना के बाद पुलिस अब हर पहलू की बारीक जांच कर रही है। बस के यात्रियों से भी पूछताछ की जाएगी। किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद पुलिस ने मेडिकल भी कराया है जिसकी रिपोर्ट सुरक्षित रखी गई है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: इसी बस में हुआ किशोरी से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्लीपर कोच में किशोरी से दुष्कर्म व उसकी मां के साथ हुई छेड़खानी की घटना को लेकर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस किशोरी के कपड़े और बैग का फॉरेंसिक टेस्ट भी कराएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इस टेस्ट के बाद आरोपितों के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिलेंगे। पुलिस ने किशोरी, उसकी मां व मौसेरी बहन का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन
ये हुई थी घटना
मंगलवार को नोएडा से शिकोहाबाद आते समय स्पीलर बस में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म व उसकी मां के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में कोई ढील नहीं देना चाहती। यही कारण है कि किशोरी के कपड़ों, बैग, चप्पल व अन्य सामान का फॉरेंसिक टेस्ट कराया जाएगा। तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यात्रियों से भी की पूछताछ
जिस बस में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है, पुलिस ने उसमें सवार यात्रियों से भी पूछताछ की है। कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस इन पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपित अंशू यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस छेड़छाड़ के आरोपित बबलू ठाकुर की तलाश कर रही है। उसकी तलाश में मथुरा और इटावा में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस किशोरी के मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान कराएगी।
विज्ञापन
मैनपुरी नवोदय छात्रा की मौत का मामला: सुराग जुटाने की हर कोशिश, एडीजी ने दीवार फांदकर अंदर घुसाए सिपाही
फिरोजाबाद: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में बेटी से दुष्कर्म और मां से छेड़छाड़, पांच घंटे ताबड़तोड़ दबिश के बाद आरोपी गिरफ्तार