फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With 13 Year Girl Crime News Agra

आगराः बालिका से दुष्कर्म, छात्रा को बाइक पर खींचा, आधी आबादी पर हुए जुल्म से आक्रोश

Sat, 25 Jan 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 25 Jan 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault With 13 Year Girl Crime News Agra
rape with minor girl
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 13 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयाए किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी पर एक संगठन के लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की 13 साल की बालिका के पिता मजदूरी करते हैं। मोहल्ले में समुदाय विशेष की महिला रहती हैं। बालिका के पिता का आरोप है कि उनकी बहन का घर खाली पड़ा है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे वह घर आईं। कहा कि बहन के घर में सफाई करनी है।
विज्ञापन


बेटी को भी अपने साथ ले गई। यहां पर मोहल्ले का ही युवक भी आ गया। उसने बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद टेढ़ी बगिया में एक मकान में ले गया, वहां भी दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद बेटी घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी दी। शुक्रवार सुबह परिजनों ने वीमेन पावर लाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उधर, घटना की जानकारी पर एक संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वह घर से फरार हो गया है। उसकी सहयोग करने वाली महिला भी नहीं मिली है।

नौंवी की छात्रा को बाइक पर खींचा, पिटाई लगाई
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। हाथ पकड़कर बाइक पर खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर पिटाई कर दी। इसके बाद धमकी देकर भाग गया।

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी 15 साल की किशोरी घर के पास ही स्कूल में पढ़ती है। शुक्रवार को वह स्कूल से घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में क्षेत्र का युवक मिल गया। वह अपनी बाइक पर बैठाने लगा। छात्रा के विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया। इस पर उसने शोर मचा दिया। युवक ने छात्रा की पिटाई कर दी। छात्रा ने घर पहुंचने पर घटना की जानकारी दी। पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। हालांकि थाने में तहरीर नहीं दी है।

छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार 
थाना ताजगंज क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर पिटाई लगाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की बेटी को कालेज आते-जाते तुलसी चबूतरा का सोनू परेशान कर रहा था। 22 जनवरी को छात्रा कॉलेज से आ रही थी। रास्ते में सोनू मिल गया। उसने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर खींचतान करने लगा।

छात्रा का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग गया। पीड़ित  परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed