फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sewer line choke, dirt filling the streets

सीवर लाइन चोक, गलियों में भर रहा सीवेज

Sun, 06 Feb 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sewer line choke, dirt filling the streets
मैनपुरी। शहर के कई मोहल्लों में सीवर लाइन चोक होने के कारण गलियों में गंदा पानी भर रहा है। इससे लोग परेशान हैं। बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सीवर का पानी गलियों में भरने से मोहल्लों में बीमारियां फैलने की संभावना बढ़ गई है। लोगों का घरों के बाहर बैठना तक मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला राजीव गांधी नगर
यहां सीवर का ढक्कन खुला हुआ है। सीवर लाइन चोक होने के कारण पानी गली में भर रहा है। गली भी कच्ची है। नगर पालिका प्रशासन से मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। यहां स्थिति यह है कि लोगों को गली से निकलना तक मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

निकट चित्रगुप्त इंटर कॉलेज
गली में कई जगह सीवर लाइन के मैनहोल खुले हुए हैं। इसके चलते सीवर लाइन ओवर फ्लो हो रही है और गंदा पानी गली में भर रहा है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पालिका में की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। आज से कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीतापुरम
गली में सीवर लाइन चोक होने के कारण गंदा पानी भर रहा है। मोहल्ले के लोगों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कई बार पत्र लिखे लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। गंदा पानी गली में भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
गली में सीवर का पानी भरने से बदबू आती रहती है, जिसके चलते लोग घरों के बाहर नहीं बैठ सकते हैं। यहां कभी भी बीमारियां फैल सकती हैं।
राजकुमार, चित्रगुप्त कॉलेज वाली गली
सीवर लाइन की सफाई न होने के कारण वह ओवर फ्लो हो रही है। सीवर का पानी गलियों में भर रहा है। समस्या से शीघ्र निजात दिलाई जाए।
राजकुमारी देवी, राजीव गांधी नगर
मोहल्ले में सीवर लाइन का ढक्कन खुला होने के कारण सीवर का पानी गली में भर रहा है। कई बार शिकायत नगर पालिका से की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।
राजवीर सिंह, गीतापुरम
वार्ड में कई स्थानों पर सीवर का पानी गलियों में भर रहा है। अधिशासी अधिकारी को कई बार लिखित में शिकायत की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया।
महेश चंद्र, सभासद प्रतिनिधि राजीव गांधी नगर
कुछ स्थानों पर सीवर के ढक्क न खुले हैं इसकी जानकारी मिली है। शीघ्र ही ढक्कन बंद कराए जाएंगे। इस संबंध में सफाई इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं।
लालचंद भारती, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed